सेना पुलिस में पहली बार शुरू हुई महिलाओं की भर्ती, आज से ही कर सकते हैं आवेदन
सेना पुलिस में पहली बार शुरू हुई महिलाओं की भर्ती, आज से ही कर सकते हैं आवेदन
Share:

नई दिल्ली: सेना पुलिस में सैनिक के पद पर महिलाओं की भर्ती के लिए भारतीय थलसेना पहली दफा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ करने जा रही है। इस परियोजना का थलसेना प्रमुख का प्रभार संभालते ही जनरल बिपिन रावत ने प्रस्ताव रखा था जिसे रक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में हरी झंडी दिखा दी गई है। इसी बीच सेना की तरफ से महिलाओं के लिए जनरल ड्यूटी में सैनिक के रूप में भर्ती के लिए अधिसूचना आज यानी 25 अप्रैल, 2019 को जारी की जाएगी।

इस भर्ती के बारे में सूचना भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy।nic।in पर उपलब्ध रहेगी। इसमें भर्ती के लिए आवेदन 25 अप्रैल, 2019 से आरंभ हो रहा है। आवेदन की आखिरी तारीख 8 जून, 2019 है। अभ्यर्थियों को पहले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा जिसके बाद फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) लिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 100 पदों को पर नौकरियां दी जाएंगी। 

भर्ती के लिए आयु सीमा: भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा कम के कम साढ़े 17 साल और अधिक से अधिक आयु 21 साल होनी चाहिए। 

इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता: प्रत्येक विषय में 33-33 प्रतिशत या कुल मिलाकर 45 प्रतिशत नंबरों के साथ 10वीं पास हो या फिर इसके समकक्ष शिक्षा प्राप्त की हो।

खबरें और भी:-

बिहार में आज नामांकन का गुरुवार, मीसा भारती और उपेंद्र कुशवाहा भरेंगे पर्चा

लगातार चौथे दिन कमजोरी के साथ खुला रुपया

बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में नजर आई जोरदार बढ़त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -