5 रूपए के सिक्के ने बचाई सैनिक की जान
5 रूपए के सिक्के ने बचाई सैनिक की जान
Share:

चंडीगढ़। कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जांबाजी दिखाने वाले एक जवान को युद्ध में दुश्मन के हैवी फायर का सामना करना पड़ गया था। टाइगर हिल पर चढ़ाई करते समय पाकिस्तान की सेना हैवी फायर कर भारतीय सेना के जांबाज जवानों को निशाना बनाने का प्रयास कर रही थी लेकिन 18 ग्रेनेडियर की पलटून के जवान आगे बढ़ते चले गए। ऐसे में ग्रेनेडियर को एक गोली लगी लेकिन उनकी जान बच गई।

जानते हैं, कैसे केवल 5 रूपए के एक सिक्के से। दरअसल जब टाइगर हिल पर पलटून चढ़ाई कर रही थी तो ऊपर से दुश्मन ने हमला बोल दिया था। परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगेंद्र सिंह यादव चंडीगढ़ में अपने स्कूल परिसर में पहुंचे तो उन्होंने कई अनुभव साझा किए। कमांडर और अन्य जवान हमले में शहीद हो गए। कुछ दूरी पर जाकर जवानों ने अपनी - अपनी पोजिशन ले ली और छिप गए। कुछ देर फायरिंग नहीं की गई।

पाकिस्तान की सेना ही फायरिंग करती रही। भारतीय सेना ने फायरिंग रोक दी तो पाकिस्तान की सेना को लगा कि भारतीय सेना के जो जवान फायरिंग कर रहे थे वे सभी मारे गए हैं या उनके पास मौजूद गोला बारूद आदि समाप्त हो गए हैं। जब पाकिस्तान की सेना भारतीय सेना की ओर बढ़ने लगी तो जैसे ही पाकिस्तानी सैनिक पास में आए। ताक में बैठे भारतीय जवान बाहर निकल आए।

पाकिस्तान के जवानों पर फायरिंग कर दी गई। जोगेंद्र यादव ने भी पाकिस्तान के सैनिकों पर हमला कर दिया और करीब 4 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। उनके कई साथी मारे जा चुके थे। वे अपने साथियों के शवों के बीच घायल अवस्था में थे। ऐसे में पाकिस्तान के सैनिकों को उनके अधिकारी ने आदेश दिया कि, भारतीय सैनिकों के शवों पर गोली चलाऐं जिससे जो जवान घायल हों वे भी मारे जाऐं।

मगर जोगेंद्र यादव जो घायल थे उनके सीने पर उनकी फटी हुई पैंट का वह भाग गिरा हुआ था जिसमें पर्स रखा हुआ था। जब पाकिस्तान के सैनिकों ने गोली चलाई तो वह इस पर्स में रखे 5 रूपए के सिक्के से टकराकर निकल गई। घायल जोगेंद्र को आर्मी चिकित्सालय में उनके अन्य साथियों ने भर्ती करवाया। उपचार के बाद वे ठीक हो गए।

पुलिस को मिले सैनिक की हत्या के सुराग

युद्धाभ्यास में जुटी भारत-ब्रिटेन सेनाएं

मेक इन इंडिया ने दी भारत को नई पहचान

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -