सेना ने बनाया विश्व कीर्तिमान, इतनी ऊंचाई पर फंसे हेलीकॉप्टर को किया रिकवर
सेना ने बनाया विश्व कीर्तिमान, इतनी ऊंचाई पर फंसे हेलीकॉप्टर को किया रिकवर
Share:

भारतीय सेना ने फिर एक नया रिकार्ड बनाया है दरसल भारतीय वायु सेना ने सियाचिन के ग्लेशियर में 18 हजार फीट ऊंचाई पर फंसे एक हेलीकॉप्टर को रिकवर कर विश्व कीर्तिमान बनाया है। सेना के पायलट और तकनीकी अधिकारियों ने सफलतापूर्वक ग्लेशियर में फंसे हेलीकॉप्टर को रिकवर किया है। पिछले 11 महीनों से फंसे हेलीकॉप्टर को जवानों की मदद से सुरक्षापूर्वक सियाचिन बेस कैंप लाया गया है।

ध्रुव में आयी थी खराबी 

जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल के शुरुआत में एएलएच ध्रुव नाम का हेलीकॉप्टर 74 किलोमीटर लंबे ग्लेशियर में गश्ती पर था कि तभी इसमें खराबी आ गई थी और इसे पास के खांडा नाम की पोस्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई थी। पायलट हेलीकॉप्टर को बर्फ पर लैंड कराने में सफल रहा था लेकिन वह उसे हेलिपैड तक नहीं पहुंचा सका था। 

चीता और चेतक भी इतने ही ऊँचे उड़ते हैं

प्राप्त जानकारी अनुसार आर्मी के पूर्व एविएशन चीफ कि माने तो इस ऑपरेशन में शामिल पायलट और तकनीकी अधिकारियों को जानता हूं। उन्होंने कहा कि 18 हजार फीट की ऊंचाई से इस हेलीकॉप्टर को रिकवर करना अपनी तरह का विश्व कीर्तिमान है क्योंकि भारत उन कुछ देशों में से एक है, जो इतनी ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करता है। सेना में इस्तेमाल किए जाने वाले चीता और चेतक भी 23 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं।  

नए साल से टूरिस्ट वीजा दे सकता है सऊदी अरब

जब पाकिस्तान इस्लामी राष्ट्र बना तो भारत को भी हिन्दू राष्ट्र होना चाहिए- मेघालय हाईकोर्ट

साल 2019 में भी दौड़ेगी मोदी लहर, हुई भविष्यवाणी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -