पाकिस्तान हमारी बर्दाश्त करने की क्षमता नाप रहा : बिपिन रावत
पाकिस्तान हमारी बर्दाश्त करने की क्षमता नाप रहा : बिपिन रावत
Share:

नईदिल्ली। भारतीय थल सेना के प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के साथ दो मोर्चों पर युद्ध की संभावना को खारिज नहीं किया। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने सेमिनार में उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध एक वास्तविकता है। उनका कहना था कि एक तरह से यह मिथक है। उन्होंने पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि भारत से उसने छद्म युद्ध जारी रखा हुआ है। उनका कहना था कि यही पाकिस्तान देश का एक बड़ा दुश्मन है।

उनका कहना था कि लोकतांत्रिक देश या परमाणु क्षमता संपन्न देश युद्ध नहीं करते। उन्होंने चीन की आलोचना भी की। जनरल बिपिन रावत का कहना था कि "पाकिस्तान हमारी बर्दाश्त करने की क्षमता नाप रहा, सेनाएं कभी एक दूसरे के खिलाफ युद्ध नहीं लड़तीं बल्कि दो देश आपस में लड़ते हैं और हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए।"

उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण की बात कही। जब लोग यह सोचते हैं कि युद्ध नहीं हो सकता तो फिर सेना के बजट निर्धारण पर इसका असर होता है। उनका कहना था कि इस तरह की सोच का असर सेना हेतु बजट निर्धारित करने पर हो सकता है। उन्होंने कहा कि मीडिया कई मसलों पर बड़बोलापन अपनाता है। उन्होंने इस पर विस्तार से चर्चा भी की। जनरल रावत ने यह भी कहा कि भारतीय सेनाऐं हर स्थिति के लिए सक्षम हैं।

पाकिस्तान ने तोडा सीजफायर, BSF जवान शहीद

लद्दाख में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे क्रू मेंबर

भारतीय सेना को मिलेगा स्नाइपर राइफल का तोहफा

कश्मीर में गौ रक्षको ने 70 साल के बुजुर्ग को पीटा

सेना को उन्नत बनाने के लिए 57 हजार अधिकारियों व जवानों की होेगी तैनाती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -