भारतीय सेना को मिलेंगी नई तोपें, सेना की बढ़ेगी ताकत
भारतीय सेना को मिलेंगी नई तोपें, सेना की बढ़ेगी ताकत
Share:

नई दिल्ली: भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिए हमेशा ही तैयार रहती है और सेना की सभी प्रकार की जिम्मेदारी देश की सरकार पर रहती हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि भारतीय रक्षा मंत्रालय देश की सेना को नई तोपें देने जा रहा है। यहां बता दें कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के 9 वज्र और एम 777 होवित्जर तोपों सहित नई तोपों तथा उपकरणों को शामिल करने के लिए नासिक के देवलाली तोपखाना केंद्र में शुक्रवार को होने वाले एक समारोह में शामिल होंगी। 

कांग्रेस का प्रचार कर रहा पीएम मोदी का हमशक्ल, कहा- 'नहीं आने वाले अच्छे दिन'

यहां बता दें कि देश की सेना को रक्षा मंत्रालय द्वारा नई तोपें दी जा रही हैं, जिससे उन्हें दुश्मनों के वारों का जबाव देने में सहायता मिलेगी। वहीं रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा कि के. 9 वज्र को 4,366 करोड़ रुपए की लागत से शामिल किया जा रहा है और इस कार्य को 2020 तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा उन्होने बताया कि 100 तोपों में से 10 तोपें प्रथम खेप में इस महीने दी जाएंगी और अगली 40 तोपें नवंबर 2019 में, फिर 50 तोपों की आपूर्ति नवंबर 2020 में होगी। 

आज फिर इतने घटे पेट्रोल- डीजल के दाम, जाने क्या है भाव

गौरतलब है कि भारतीय सेना को रक्षा मंत्रालय द्वारा नई तोपें दी जा रही हैं। वहीं के. 9 वज्र की प्रथम रेजीमेंट जुलाई 2019 तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां बता दें कि यह ऐसी पहली तोप है जिसे भारतीय निजी क्षेत्र ने बनाया है। वहीं इस तोप की अधिकतम रेंज 28 -38 किमी की है और यह 30 सेकेंड में तीन गोले दागने में सक्षम है। इसके अलावा सेना कुल 145 एम 777 होवित्जर तोपों की साथ रेजिमेंट भी बनाएगी। साथ ही अगस्त 2019 के शुरुआत में पांच तोपें सेना को सौंप दी जाएंगी। 


खबरें और भी 

 एअर इंडिया के ग्राउंड हैंडलिंग कर्मचारियों की हड़ताल जारी, हवाई उड़ानें हो रहीं प्रभावित

महाराष्ट्र: बिजली के तारों से लगी मालगाड़ी के दो डिब्बों में आग

भाई दूज पर दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं को मुफ्त यात्रा प्रदान करेगी DTC

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -