LAC पर फिर हुआ खुनी संघर्ष, भारत के 4 तो चीन के 20 जवान घायल
LAC पर फिर हुआ खुनी संघर्ष, भारत के 4 तो चीन के 20 जवान घायल
Share:

नई दिल्ली: वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन और भारत के बीच जारी गतिरोध के बीच बड़ी खबर आ रही है। सिक्किम में भारत और चीन की सेना के बीच खुनी संघर्ष हुआ है। चीन के जवान पिछले कई दिनों से नापाक साजिश रच रहे थे। पिछले तीन दिन पहले सिक्किम के ना कूला में चीन की सेना ने LAC की यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया था और उसके कुछ जवान, भारतीय इलाकों में बढ़ने का प्रयत्न कर रहे थे। जिसके कारण भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को रोक लिया था। जिसके बाद आज सेनाओं के बीच झड़प हुई है।

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले भारत और चीन के सैनिकों के बीच यह खुनी संघर्ष हुआ है। इस झड़प के बारे में बताया जा रहा कि इसमें इंडियन आर्मी के 4 और चीन की सेना के 20 जवान जख्मी हो गए हैं। नाकूला में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, हालांकि, झड़प शांत हो गई है। ऐसे में इंडियन आर्मी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बाद कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।

इससे पहले ही भारतीय खुफिया एजेंसियों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में जानकारी हासिल करने की कोशिश में चीन की हरकतों का पता चला था। LAC पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के इंटेलिजेंस द्वारा इंडियन आर्मी की आवाजाही और सीमा पर जारी निर्माण कार्य की जानकारी एकत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

जल्द ही नए वर्जन के साथ लॉन्च होगा VOTER-ID कार्ड, वोट डालना होगा अब और भी आसान

'राष्ट्रीय बालिका दिवस' पर CM शिवराज ने लॉन्च की 'पंख' योजना

भारत पेट्रोलियम कॉर्प नए ग्राहक वफादारी कार्यक्रम के तहत करेगा 10 गुना विस्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -