सिख ने किया ऐसा कमाल, हर कोई बोला
सिख ने किया ऐसा कमाल, हर कोई बोला "सिंग इज़ किंग"
Share:

न्यूयाॅर्क: आमतौर पर अमेरिका में सिखों को पीटा जाता है। कई बार सिख दाढ़ी और पगड़ी के चलते अमेरिकियों के निशाने पर रहे मगर आतंकवाद से डरे - सहमे अमेरिका के लिए एक सिख मिसाल बन गया है। अब अमेरिकी इसे अपना हीरो बना रहे हैं। अमेरिका में बार चलाने वाला सिख अब इनकी तारीफ का पात्र बन गया है।

दरअसल न्यूयाॅर्क और न्यूजर्सी में सप्ताह के अंतिम समय में हुए बम धमाके के आरोपी अफगान - अमेरिकी को पकड़ने में इस सिख हरिंदर बैंस ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया। दरअसल हरिंदर का बार न्यूजर्सी में है और उन्होंने अपने बार के दरवाजे पर एक व्यक्ति को आराम करते हुए देखा।

इस दौरान अहमद खान राहामी के तौर पर उन्होंने इसे पहचाना। दरअसल बैंस लैपटाॅप पर टेलिविजन समाचार देख रहे थे। जब अहमद को लेकर समाचार प्रसारित हुआ तो उन्होंने उस युवक को देखा जो उनके बार के दरवाजे के पास आराम कर रहा था। ऐसे में उन्होंने अहमद खान को पहचाना और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ लिया।

इसके बाद बैंस को एक हीरो के तौर पर पहचाना गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने वही किया जो प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए। मगर नायक यदि कोई है तो वह पुलिस है। जब पुलिस आरोपी को पकड़ने आई तो आरोपी गोली चलाने लगा। ऐसे में पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया हालांकि कुछ गोलियां पुलिस और पुलिस वाहन पर लगी लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -