भारतीय वायुसेना के लापता एएन-32 विमान का अब तक नहीं मिला कोई सुराग
भारतीय वायुसेना के लापता एएन-32 विमान का अब तक नहीं मिला कोई सुराग
Share:

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान उड़ान भरने के 35 मिनट बाद ही लापता हो गया। विमान में 13 लोग सवार थे। जिनमें सात अधिकारी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, विमान ने सोमवार दोपहर 12.25 मिनट पर असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेनचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी। ग्राउंड स्टाफ ने दोपहर करीब 1 बजे आखिरी बार विमान से संपर्क किया था। मेनचुका चीन सीमा के नजदीक है। 

चंबा में बाइक सवारों को रौंदते हुए निकली पिकअप, एक की मौत

जारी है सर्चिंग अभियान 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान का अभी तक पता नहीं लग पाया है। सेना का सी -130 जे और जमीनी गश्त दल तलाशी अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा सुखोई 30 विमान, एएन-32 विमान के अलावा सेना के एएलएच हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया है। वायुसेना के अनुसार, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावित लोकेशन का पता अरुणाचल के शियांग में है। इसी बीच शियांग के एक गांव के कुछ लोगों ने छह शव मिलने की बात कही है लेकिन वायुसेना ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

मध्यप्रदेश में बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अफसरों को दी चेतावनी

रक्षामंत्री ने की उपप्रमुख से चर्चा 

जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना के उप प्रमुख से बात की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘लापता विमान एएन-32 को लेकर मैंने वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया से बात की। उन्होंने लापता विमान का पता लगाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में मुझे जानकारी दी। मैं विमान में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

घाटी में लगातार चढ़ रहा है गर्मी का पारा, आगे ऐसा रहेगा मौसम

अमावस्या पर स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार, चार महिलाओं की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -