लापता हुए एएन-32 एयरक्राफ्ट और पर्वतारोहियों के लिए दुआओं का दौर शुरू, नहीं मिला कोई सुराग
लापता हुए एएन-32 एयरक्राफ्ट और पर्वतारोहियों के लिए दुआओं का दौर शुरू, नहीं मिला कोई सुराग
Share:

ईटानगर: इंतजार यूं तो किसी भी चीज़ आसान नहीं होता, किन्तु जब आने वाला जिंदगी या मौत के बीच झूल रहा हो तो फिर पीड़ा की इंतहां नहीं रहती। असम के जोरहाट से अरुणाचल के लिए उड़ान भरने वाले एएन-32 एयरक्राफ्ट में 5 जवानों सहित 13 लोग हों या फिर नंदा देवी पर्वत पर चढ़ाई करने निकले 8 लोग। दोनों ही जगहों पर लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं, लेकिन हाथ खाली हैं। 

लापता लोगों के परिवारों में बेचैनी है और चमत्कार की उम्मीद के साथ दुआओं का सिलसिला जारी है। एक तरफ एएन 32 विमान में सवार चालक दल के 8 सदस्यों और 5 यात्रियों के परिवार वालों को अब भी अपनों की वापसी का इंतजार है। दूसरी ओर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हिमस्खलन की चपेट में आए 8 पर्वतारोहियों के लिए भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नंदादेवी पूर्वी चोटी को फतह करने के दौरान हिमस्खलन का शिकार हुए इन विदेशी पर्वतारोहियों के बचने की संभावना वक़्त गुजरने के साथ बेहद कम हो गई है।

आठ पर्वतारोहियों में से पांच की लाशें भी देखी गईं हैं। मंगलवार को लापता पर्वतारोहियों के चार साथी आंखों में आंसू और लब पर दुआएं लिए पिथौरागढ़ से अपने देशों के लिए निकले। वहीं अरुणाचल में एएन-32 एयरक्राफ्ट की तलाशी का अभियान गुरुवार शाम को खराब मौसम के कारण रोक दिया गया था, किन्तु शुक्रवार सुबह एक बार फिर से तीनों सेनाओं ने अपने-अपने स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

RBI : इतने फीसद होगा अप्रैल-सितंबर में खुदरा महंगाई आंकड़ा

विश्व बैंक को भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज विकास दर का भरोसा, RBI ने लगाया ये अनुमान

आरबीआई की रेपो रेट में कटौती का आम नागरिक पर पड़ेगा कुछ इस तरह से असर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -