हॉकी : भारत ने न्यूजीलैंड-A को 3-1 से पराजित किया
हॉकी : भारत ने न्यूजीलैंड-A को 3-1 से पराजित किया
Share:

भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम आज यानि कि शुक्रवार को न्यूजीलैंड की A टीम को 3-1 से करारी हार प्रदान करने में सफल हो गया है। भारतीय टीम की ओर से मैच का पहला गोल तीसरे मिनट में रमनदीप सिंह के पास पर आकादीप सिंह ने किया। पहले क्वार्टर की समाप्ति तक भारत 1-0 बढ़त हासिल किये हुए है। भारत को 20वें मिनट में रमनदीप सिंह ने 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 26वें मिनट में गुरजिंदर सिंह के पास पर निकिन थिमैय्या ने बेहतरीन फील्ड गोल कर स्कोर भारत के खाते में 3-0 कर दिया।

कीवी टीम ने अपना पहला और अंतिम गोल तीसरे क्वार्टर में किया। 36वें मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर गोल करते हुए मेजबान टीम ने खाता खोला। चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। दोनों टीमों के बीच कल यानि कि 3 अक्टूबर को एक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला ऑकलैंड में ही होगा। इसके बाद भारत को सीनियर कीवी टीम के साथ चार टेस्ट मैच खेलने हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -