भारत ने वुशु विश्वकप में हासिल किये 12 पदक
भारत ने वुशु विश्वकप में हासिल किये 12 पदक
Share:

tyle="text-align:justify">पांचवें अंतरराष्ट्रीय पार्स वुशु कप में भारतीय वुशु टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए ईरान के तेहरान में को मात देकर एक स्वर्ण समेत 12 पदक हासिल करने में सफल हो गए है, इस विश्वकप में भारतीय खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक हासिल करने में सफल हुए है। विश्वकप में 18 देशों के 200 एथलीटों ने भाग लिया। जिसमे भारत के 16 सदस्य थे, जिसमे 13 खिलाड़ियों के अलावा तीन कोच राजवीर सिंह, एस सुनील दत्ता सिंह और विजेन्दर सिंह शामिल थे।
 
भारतीय टीम की तरफ से बुद्ध चंद्र सिंह ने 56 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था, जबकि मुकेश चौधरी (70 किग्रा), रजनी देवरी (75 किग्रा), अंजुल नामदेव (जिआंशू) और एम पुनिशिवा मेतेई (नानगुन) ने रजत अपने नाम किया। 
 
सूर्य भानु प्रताप सिंह (60 किग्रा) राजेंद्र सिंह (80 किग्रा), सुमित फोगाट (90 किग्रा से अधिक), चिराग शर्मा (गुंशू), अंजुल नामदेव (कियांगशू), एम ज्ञानदास सिंह (तेजी कुआन) और एम ज्ञानदास सिंह (तेजियान) ने कांस्य पदक हासिल किए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -