भारत ने बनाया प्लान बी, दाऊद को पकड़ने में मदद करेगा अमेरिका
भारत ने बनाया प्लान बी, दाऊद को पकड़ने में मदद करेगा अमेरिका
Share:

नई दिल्ली : भारत द्वारा अंडरवल्र्ड सरगना दाऊद इब्राहिम को शिकंजे में लेने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान यह सवाल किए जा रहे हैं कि आखिर पाकिस्तान दाऊद को भारत को सौंपने के लिए तैयार क्यों नहीं है। अब अमेरिका भारत की मदद के लिए सामने आ गया है। अमेरिकी एजेंसी एफबीआई से भारत ने हाथ मिलाया है। यही नहीं इसके साथ मिलकर भारत न केवल दाऊद इब्राहिम व उसके सहयोगियों को अंजाम तक पहुंचाने में लगा है बल्कि आतंकवाद को प्रोत्साहित करने में लगा है।

दाऊद को जो फंडिग दी जा रही है उस पर लगाम लगाने का प्रयास भी एफबीआई द्वारा किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अंडरवल्र्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम को कहा गया कि डाॅन को पकड़ना तो नामुमकिन है लेकिन अब भारत इसे संभव बनाने में लगा है। भारत का प्लान बी इसे बताया गया है। इसे लेकर गिरफ्तारी की तैयारी करने का प्रयास किया जा रहा है। अंडरवल्र्ड डाॅन दाऊद को लेकर कहा गया कि अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी प्रेसिडेंशियल डायरेक्टिव के अनुसार भार व अमेरिका दाऊद के विदेश में जमे कारोबार पर लगाम लगाने का प्रयास कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि उसके दुबई में स्थित संपत्तियों और खातों पर निगरानी की गई और उसे प्रतिबंधित करने का पूरा प्रयास किया गया। अमेरिका के पहले 30 देशों के साथ आतंकवादियों को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आती रही हैं। दाऊद के विरूद्ध प्लान आगे बढ़ गया है। दाऊद को लेकर भारत अपनी तैयारी में लगा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -