style="text-align: justify;">
नई दिल्ली : आतंक समर्थित देश पाकिस्तान ने अपनी जेब में कई अंर्तराष्ट्रीय आतंकी बैठा लिए हैं ऐसे ही एक आतंकी हाफिज़ सईद का बड़बोलापन भविष्य में पाकिस्तान के लिए मुश्किल कर सकता है। हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के इस संस्थापक ने भारत के विरूद्ध जहर उगला इस दौरान उसने हाल ही में बयान दिया था कि इराक की लड़ाई के बाद भारत का भी नंबर है। हाफिज ने लगातार भारत में हमले की धमकी भी दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजीजू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत कोई ऐरा - गैरा देश नहीं है यह एक जिम्मेदार देश है। भारत को मिलने वाली धमकियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि देश काफी सुरक्षित है और यह किसी के बयानों पर आवेश में आकर प्रतिक्रिया देने की हमें जरूरत नहीं है। मीडिया रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि जमात उद दावा के चीफ सईद ने पेशावर में भारत विरोधी भाषण दिया था।
भारत को अपना नंबर 1 दुश्मन करार दिया। मिली जानकारी के अनुसार जमात उद दावा के चीफ सईद ने पेशावर में हुई रैली में भारत विरोधी भाषण देने के साथ कई मर्तबा भारत के विरूद्ध जहर उगला। यही नहीं भारत के अंदरूनी मामले को बेवजह उठाने की बात की। साथ ही कश्मीरियों की आजादी के संघर्ष को पूरा समर्थन देने की घोषणा भी की। जेहाद की बात करने वाला हाफिज भारत विरोधी कार्यों में पाकिस्तान सरकार और सेना का समर्थन हासिल होने की बात करता है।