दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम लेगा करवट, मिलेगी भीषण गर्मी से राहत!
दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम लेगा करवट, मिलेगी भीषण गर्मी से राहत!
Share:

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के प्रकोप ने लोगों को परेशान कर दिया है। आप सभी को बता दें कि बीते कई दिनों से लोग लू की थपेड़ों से परेशान थे और सभी अपने-अपने घर से बाहर निकलने से भी बच रहे थे। हालांकि, अब राहत भरी खबर आई है। जी हाँ, मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों के लिए राहत की जानकरी दी है। मिली जानकारी के तहत दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर पश्चिमी इलाकों में कुछ दिनों तक हीटवेव (Heat Wave Alert) की चेतावनी नहीं है। अब अगर हम दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज 3 मई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है।

इसी के साथ दिल्ली में आज हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है तो वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। इसी के साथ चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है। जी दरअसल चंडीगढ़ में आज गरज के साथ बारिश की भी संभावना है। इसी के साथ देश के कई शहरों जैसे दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर और भोपाल को हीटवेव से राहत भले ही मिलती दिखाई दे रही हो, हालाँकि इन राज्यों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं गुजरात के अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है।

इसके अलावा, भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है। इसी के साथ श्रीनगर, देहारादून, चंडीगढ़, जयपुर, शिमला और जम्मू में गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं शिमला में आज न्यूतम तापमान 18 डिग्री तो वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। जी हाँ और देहारादून में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है, तो वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। आपको बता दें कि इन दिनों मुंबई में भी काफी गर्मी पड़ रही है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है।

गर्मी से मिलने वाली है बड़ी राहत, IMD ने दी ‘खुशखबरी’

28 दिनों से 'जहरीली हवा' में सांस ले रही दिल्ली, राजधानी में गर्मी के बाद 'प्रदूषण' ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

मिलने वाली है भीषण गर्मी के सितम से राहत, करवट लेकर इन राज्यों में आएगा आंधी-पानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -