'भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा', CM योगी का बड़ा बयान
'भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा', CM योगी का बड़ा बयान
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदू राष्ट्र पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र है, क्योंकि भारत का प्रत्येक नागरिक हिंदू है। भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा। बुधवार को ट्वीट करते हुए योगी आदित्यनाथ ने ये बातें लिखीं। उन्होंने ट्वीट में एक वीडियो भी साझा किया जिसमें हिंदू राष्ट्र को लेकर योगी आदित्यनाथ अपने विचार रख रहे हैं। देशभर में हिंदू राष्ट्र की मांग के साथ ये मसला गर्माया हुआ है। इसी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी टिप्पणी की है।

उन्होंने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बारे में उनके क्या विचार हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत में रहने वाला हर नागरिक हिन्दू है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हिन्दू राष्ट्र को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सबसे पहली बात है कि हिन्दू राष्ट्र से हमारा मतलब क्या है। हिन्दू कोई मत, कोई मजहब, कोई संप्रदाय नहीं है। ये एक सांस्कृतिक शब्दावली है, जो भारत के हरेक नागरिक पर फिट बैठती है। उसकी संस्कृति नागरिकता की दृष्टि से। 

उन्होंने ये भी कहा कि भारत का कोई व्यक्ति हज करने जाता हो तो उसका संबोधन वहां हिंदू का होता है। हिंदू नाम से जाना जाता है। भारत का कोई शख्स हज करने जाता है तो वहां कोई उसे हाजी के तौर पर नहीं मानता, कोई इस्लाम के तौर पर नहीं मानता, वहां उसे हिन्दू नाम से संबोधित किया जाता है तो उसे वहां कोई परेशानी नहीं है। उस प्रपेक्ष में देखेंगे तो भारत हिन्दू राष्ट्र है, क्योंकि भारत का प्रत्येक नागरिक हिंदू है। उन्होंने ये भी कहा कि यदि आप इसको मत, मजहब और संप्रदाय के साथ जोड़ रहे हैं तो हम हिंदू को समझने की भूल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति हर भारतीय के मन में सर्वोच्च सम्मान का भाव होना चाहिए। क्योंकि वही हमारा मार्गदर्शक है।

'महागठबंधन बनाकर BJP को नहीं हराया जा सकता', PK का बड़ा बयान

नितिन गडकरी को लेकर सुप्रिया सुले ने दे डाला ये बड़ा बयान

दिल्ली: महरौली में बुलडोज़र कार्रवाई पर भड़की AAP, मंत्री कैलाश गहलोत ने डीएम को जमकर फटकारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -