भारत चाहता है नेपाल में जल्द से जल्द सामान्य हालात
भारत चाहता है नेपाल में जल्द से जल्द सामान्य हालात
Share:

नई दिल्ली। नेपाल में चल रहा हिंसात्मक आंदोलन और राजनीतिक गतिरोध स्थिर होने के संकेतों के चलते भारत ने अपने पडोसी मुल्क से हालात जल्द से जल्द सामान्य करने को कहा है। जानकारी दे की बुधवार को नेपाल के उप प्रधानमंत्री कमल थापा और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बीच मुलाकात हुई। इस मुलाकात में सुषमा स्वराज ने नेपाल के द्वारा लगाए गए अघोषित नाकेबंदी के आरोपों को एक सिरे से खारिज किया है। इस दौरान सुषमा ने नेपाल में दवाओं की किल्लत को सुनिश्चित करने के लिए, लिये गए फैसले से थापा को अवगत कराया और साथ ही साथ इस संकट से निपटने ओर तत्काल समाधान पर जोर दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने जानकारी देते हुए बताया की भारत की और आपूर्ति जारी रखने में कोई परेशानी नही है। इसके लिए नेपाल को जल्द से जल्द हालात को सामान्य करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत हमेशा एक शांतिपूर्ण और समृद्ध नेपाल के पक्ष में रहा है और ऐसा नेपाल भारत के भी हित में है।

इस बीच नेपाल के विदेश मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभालने वाले थापा ने इस संकट से उबरने के लिए विभिन्न पक्षों के बीच चल रही बातचीत से सुषमा को अवगत करते हुए बताया कि समाधान तलाशने के लिए शीर्ष नेतृत्व स्तर पर अभी तक आंदोलनकारियों से बातचीत जारी है। आपको बताते चले की मंत्री बनने के बाद थापा दूसरी बार भारत दौरे पर आए है। इससे पूर्व अक्टूबर में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -