बेंगलुरू टेस्ट : बारिश ने बिगाड़ा खेल, रद्द हुआ मैच
बेंगलुरू टेस्ट : बारिश ने बिगाड़ा खेल, रद्द हुआ मैच
Share:

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार के पहले सत्र का खेल बारिश के कारण धुल गया, लेकिन इसके बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तो आज के दिन का खेल रद्द कर दिया। सुबह 10 बजे के करीब बारिश रुक गई थी और खेल के 10.30 बजे शुरू होने की घोषणा की गई थी। पहला सत्र 10.30 बजे से 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया था। इस बीच बारिश फिर लौटी और खेल की संभावनाओं को खत्म कर दिया। मैदान को फिर से ढक दिया गया और खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौट गए।

अब भारत की नजर अफ्रीका पर बड़ी बढ़त बनाने की होगी। भारत अभी दक्षिण अफ्रीका से 134 रन पीछे है। भारत ने पहले दिन शानिवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए थे। स्टम्प्स तक शिखर धवन 45 और मुरली विजय 28 रनों पर नाबाद लौटे। धवन ने 62 गेंदों पर सात चौके लगाए हैं, जबकि विजय ने 73 गेंदों का सामना कर पांच बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया है।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 214 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारतीय टीम पहली पारी की तुलना में अब भी 134 रन पीछे है। चार मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। इसमें मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 108 रनों से हराया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -