India vs South Africa : भारत को लगा छठा झटका
India vs South Africa : भारत को लगा छठा झटका
Share:

नागपुर : भारत औऱ दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बना लिए, 6 विकेट के नुकसान पर। पांचवा विकेट विराट कोहली के रूप में गिरा है। भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हार्मर की गेंद पर बेहतरीन जबरदस्त छक्का जड़कर भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया 33 ओवरों के खेल के बाद भारत का स्कोर है 114 रन तीन विकेट के नुकसान पर स्पिनर हार्मर ने चेेतेश्वर पुजारा को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। वहीं चौथा  विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा।

मुरली विजय को मोर्ने मोर्कल ने एक शानदार गेंद पर आउट किया। विजय ने 84 गेंदों का सामना कर 40 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का सम्मलित है। पुजारा ने 30 गेंदों पर 2 चौके और कोहली ने 26 गेंदों पर 1 चौका लगाया है। भारत इस मैच में तीन स्पिनरों के साथ उतरा है।  दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने एक परिवर्तन किया है। केल एबाट की जगह साइमन हार्मर को खिलाया जा रहा है। 

भारत का स्कोर :- 149/6 (55.0 over)

डेल स्टेन फिट नहीं होने के कारण से इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। चार मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है। उसने मोहाल में खेला गया पहला टेस्ट 108 रनों से जीता था। बेंगलुरू में खेला गया दूसरा टेस्ट बारिश की भेट चढ़ गया था।  

टीमें :- 
भारत : शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा और रोहित शर्मा।  

साउथ अफ्रीका : डीन एल्गर, स्टीयान वान जिल, फाफ दू प्लेसिस, हाशिम अमला, अब्राहम डिविलियर्स, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, डेन विलास, साइमन हार्मर, कागीसो राबाडा, मोर्ने मोकल और इमरान ताहिर। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -