World Cup 2019 : भारत ने दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 95 रनों के बड़े अंतर से हराया
World Cup 2019 : भारत ने दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 95 रनों के बड़े अंतर से हराया
Share:

लंदन : भारत ने अपने दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 95 रन से हरा दिया। मंगलवार को कार्डिफ में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने लोकेश राहुल और महेंद्र सिंह धोनी के शतक की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 359 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 49.3 ओवर में 264 रन पर ऑलआउट हो गई।

बंगाल में चल रही राजनैतिक उथल-पुथल के बावजूद पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी ममता बेनर्जी

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 94 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 90 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। भारत की ओर से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह भी 2 विकेट लेने में सफल रहे। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी 78 गेंद पर 113 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। 

लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल ने बनाई पार्टी के बड़े नेताओं से दूरी

इन्होने खेली शानदार पारी 

इसी के साथ धोनी ने 73 गेंद पर अपना शतक और 40 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। धोनी ने वनडे में 2 साल बाद शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 19 जनवरी 2017 को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रन की पारी खेली थी। चूंकि यह अभ्यास मैच है, इसलिए उनका यह शतक आंकड़ों में शामिल नहीं किया जाएगा।

राहुल गाँधी के इस्तीफे पर बोली तेलंगाना कांग्रेस, कहा - हमें आप पर पूरा भरोसा

कड़ी निगरानी के बीच रोज़ा रख रहे इस देश के लोग, खाना खाया तो होगी 6 महीने की कैद

एक जून को मायावती से मिलेंगे राजस्थान के 6 बसपा विधायक, इस बात पर होगी चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -