ये हैं भारत के 5 सबसे अमीर शहर...
ये हैं भारत के 5 सबसे अमीर शहर...
Share:

आप सभी ने अक्सर देश-दुनिया के सबसे अमीर लोगों के बारे में सुना होगा. लेकिन आपको हम आज भारत के 5 सबसे महंगे शहरों की जानकारी दे रहे है. जिनसे आप शायद ही वाकिफ हो. तो आइए जानते है वे 5 कौन-से शहर है जो भारत के सबसे अमीर शहरों में शामिल हैं. 

1...मुंबई...

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को मायानगरी भी कहा जाता है. और उसकी रईसी इस बात का सबूत भी हैं. मुंबई भारत का सबसे अमीर शहर है. मुंबई के पास कुल $820 बिलियन की संपत्ति हैं. यहां 46 हजार लोग करोड़पतियों की गिनती में आते हैं. इतना ही नही मुंबई दुनिया का 12वां सबसे अमीर शहर भी हैं. 

2...नई दिल्ली...

देश की राजधानी नई दिल्ली इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. दिल्ली के पास कुल $450 बिलियन की संपत्ति हैं. यहां कुल 23,000 लखपति-करोड़पति और 18 अरबपति हैं.

3...बैंगलोर...

कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर इस सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. बैंगलोर की कुल संपत्ति $320 बिलियन हैं. बैंगलोर में कुल 7,700 लखपति-करोड़पति और 8 अरबपति मौजूद हैं. 

4...हैदराबाद...

इस सूची में चौथा स्थान मिला है हैदराबाद को. हैदराबाद के पास कुल संपत्ति $310 बिलियन डॉलर हैं. यहां कुल 9,000 लखपति-करोड़पति और 6 अरबपति मौजूद हैं. 

5...चेन्नई...

देश के महानगरों में शामिल होने के साथ ही तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई देश के सबसे अमीर 5 शहरों की सूची में भी शामिल हैं. यहां कुल 4 अरबपति हैं. जबकि 6,600 लखपति-करोड़पति भी चेन्नई में निवास करते हैं. 

ये है दुनिया की सबसे महंगी नौकरियां, सैलरी लाखों-करोड़ों में...

भारत के 5 सबसे महंगे स्कूल, फीस जान रह जाएंगे दंग

भारत में प्रथम : पीएम, राष्ट्रपति जैसे दर्जनों प्रश्नोत्तरों के बारे में यहां जानिए एक साथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -