आज भारत को मिलेगा पहला राफेल विमान, पेरिस में शस्त्र पूजन करेंगे राजनाथ सिंह
आज भारत को मिलेगा पहला राफेल विमान, पेरिस में शस्त्र पूजन करेंगे राजनाथ सिंह
Share:

नई दिल्ली: आज विजयादशमी के पर्व पर भारत को पहला अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल मिलने जा रहा है।  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस खास मौके के लिए पेरिस पहुंच चुके हैं, जहां वो एयरफोर्स डे सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। रक्षा मंत्री इस लड़ाकू विमान का अधिग्रहण करेंगे, इसी के साथ दशहरे के अवसर पर राजनाथ सिंह शास्त्र पूजन भी करेंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह फ्रांसीसी एयरपोर्ट के बेस से उड़ान भी भरेंगे।

बताया जा रहा है कि राफेल विमानों के भारतीय सेना में शामिल होने से इसकी शक्ति कई गुणा बढ़ जाएगी। बता दें कि राफेल का निर्माण दसाल्ट नामक एक फ्रांसीसी कंपनी ने किया है। ये एक ऐसा फाइटर जेट है, जिसे हर मिशन पर भेजा जा सकता है। राफेल एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है और इसकी फ्यूल कैपेसिटी लगभग 17हजार किलोग्राम है। राफेल विमान 2,223 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उड़ान भर सकती है।

राफेल लड़ाकू विमान हर तरह के मौसम में काम करने में पूरी तरह समर्थ है इसलिए इस विमान को मल्टिरोल फाइटर एयरक्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है। राफेल की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर है। इसकी स्काल्प की रेंज लगभग 300 किलोमीटर है। स्काल्प एक विशेष प्रकार  की मिसाइल है जो जमीन से हवा में मार कर सकने में सक्षम है।

नुसरत जहां के बचाव में उतरे पति निखिल जैन, कहा - मुस्लिम हो, हिंदू हो, ईसाई हो…

अब हादसे का शिकार हुए लोगों को बचाएंगे 'फ़रिश्ते दिल्ली के', केजरीवाल सरकार करेगी सम्मानित

हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व MLA नरेश शर्मा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -