शाम साढ़े चार बजे भारत को मिलेगा पहला राफेल जेट, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भरेंगे उड़ान
शाम साढ़े चार बजे भारत को मिलेगा पहला राफेल जेट, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भरेंगे उड़ान
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देश के लिए पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करेंगे। फ्रांस के बोर्डोक्स में वह दशहरे के अवसर पर शस्त्र पूजा करेंगे और राफेल जेट में उड़ान भरेंगे। मंगलवार की दोपहर राजनाथ सिंह ने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक की। इसके बाद वह बर्डोक्स के लिए रवाना हो गए।

भारतीय समय के मुताबिक शाम साढ़े चार बजे बोर्डोक्स में समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत को पहला राफेल जेट सौंपा जाएगा। राजनाथ सिंह ने सोमवार को पेरिस पहुंचने पर ट्वीट किया कि, 'फ्रांस पहुंचकर खुशी हुई। यह महान देश भारत का महत्वपूर्ण सामरिक साझेदार है और हमारा विशेष रिश्ता औपचारिक संबंधों के क्षेत्र से परे जाता है। फ्रांस के मेरे दौरे का लक्ष्य दोनों देशों के बीच के वर्तमान सामरिक साझेदारी का विस्तार करना है।'

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एल्सी पैलेस में मैक्रों के साथ भेंटवार्ता के बाद सिंह दक्षिण पश्चिमी फ्रांसीसी शहर बोर्डोक्स जाएंगे जहां वह इंडियन एयरफोर्स द्वारा खरीदे गए पहले राफेल लड़ाकू विमान को सौंपे जाने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम इंडियन आर्मी के स्थापना दिवस और दशहरे के दिन होगा। इस अवसर पर पारंपरिक 'शस्त्र पूजा' के लिए एयरबेस पर बंदोबस्त किया गया है। शस्त्र पूजा दशहरा का हिस्सा है। 

विदेश मंत्री जयशंकर का खुलासा, अंग्रेज भारत से लूटकर ले गए थे इतनी की संपत्ति

प्रकाश जावडेकर ने अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती को लेकर दिया यह भरोसा

विनिवेश प्रक्रिया में सरकारी अड़चनों को दूर करने के लिए सरकार ने उठाया यह कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -