भारत ने किया अग्नि 4 का सफल परीक्षण
भारत ने किया अग्नि 4 का सफल परीक्षण
Share:

बालासोर। भारत द्वारा अग्नि 5 मिसाईल का सफल परीक्षण किया गया था। मगर अब भारत ने अग्नि 4 का भी सफल परीक्षण किया। यह मिसाईल भारत की रक्षा प्रतिरोध प्रगणाली के लिए बहुत ही असरकारक है। दरअसल अग्नि 5 के सफल परीक्षण के करीब 1 सप्ताह बाद ही इसे टेस्ट किया गया है। यह मिसाईल परमाणु क्षमता से लैस है और यह बैलिस्टिक मिसाईल है।

इसका परीक्षण ओडिशा के बालासोर स्थित चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से टेस्ट किया गया। इस मिसाईल की जद में पाकिस्तान और चीन के शहर आऐंगे। अग्नि 4 करीब 4 हजार किलोमीटर के दायरे में वार कर सकती है। इतना ही नहीं सेना के सामरिक बल कमान द्वारा ओडिशा तट के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाईल का परीक्षण किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार अग्नि 5 का सफल परीक्षण किया गया था। इस बात से चीन नाराज था। मिली जानकारी के अनुसार यूनाइटेड नेशंस में भारत की शिकायत करने का मन बनाया गया। माना जा रहा है कि भारत के इस मिसाईल परीक्षण से चीन बौखला जाएगा मगर फिलहाल चीन की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मिली जानकारी के अनुसार इंडियन आर्मी अग्नि मिसाईल को डेप्लाॅय कर चुकी है। तो दूसरी ओर भारतीय सेना द्वारा अग्नि 3 मिसाईल को शामिल किया जा चुका है। ऐसे में अग्नि मिसाईलों के उन्नत वर्जन लाॅन्च किए जाने से भारत की सामरिक शक्ति में इजाफा होने की पूरी संभावना है।

पाक के मिसाइल कार्यक्रम प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी प्रतिबंध

अग्नि-5 का अंतिम परीक्षण आज, मिसाइल की

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -