प्रौद्योगिकी का निर्माण करने पर ध्यान दे भारत
प्रौद्योगिकी का निर्माण करने पर ध्यान दे भारत
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी द्वारा यह कहा गया कि देश में शिक्षित युवक वस्त्र निर्माता बनने के स्थान पर दर्जी बनकर रह गए। उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि देश प्रौद्योगिकी का निर्माण करने के स्थान पर प्रौद्योगिकी दूसरे देशों से लेने पर अधिक ध्यान दे। पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी का निर्माण करने के स्थान पर प्रौद्योगिकी दूसरे देशों से लेने पर ही जोर दे रहा है।

पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा कहा गया कि सरकार को नई विकासीय योजनाऐं पेश करने से पूर्व देश की प्रौद्योगिकी शक्ति का आंकलन करना होगा। इस दौरान पूर्व केंद्र्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि आईआईटी और आईआईएम से निकलने वाली प्रतिभाऐं विकसित देशों में खप रही हैं। मगर ऐसा नहीं होना चाहिए। इसका उपयोग भारत में ही होना चाहिए।

आईआईटी और आईआईएम से निकलने वाले कौशल को मानव पूंजी के तौर पर अपने ही देश में विकसित किए जाने का कार्य किया जाना चाहिए। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरलीमनोहर जोशी ने कहा कि वे पीएचडी चैंबर के माध्यम से शैक्षणिक - औद्योगिक इंटरफेस को संस्थागत बनाने को लेकर 5 वें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कानपुर से लोकसभा सदस्य जोशी द्वारा कहा गया कि देश अपनी प्रौद्योगिकी का निर्माण करने के स्थान पर प्रौद्योगिकी अन्य देशों से लेने पर ज़्यादा ध्यान दे रहा है। उनका कहना था कि शिक्षित युवा परिधानों का निर्माता बनने के स्थान पर बस दर्जी बनकर रह जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

विकास को लेकर उन्होंने कहा कि चतुर्भुज सड़कों का अद्भुत विचार पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने रखा था। आखिर सड़कों का निर्माण किस तरह से किया जाए, इस अवधारणा पर कार्य करना जरूरी है। इस तरह की सड़कों पर वाॅल्वो की एसी बसें चलाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -