पूरी दुनिया के सामने फिर 'बेनकाब' हुआ पाक, भारत ने साझा किए नगरोटा एनकाउंटर के सबूत
पूरी दुनिया के सामने फिर 'बेनकाब' हुआ पाक, भारत ने साझा किए नगरोटा एनकाउंटर के सबूत
Share:

श्रीनगर: नगरोटा के नाकाम आतंकी साजिश में पड़ोसी देश का नाम आने के बाद पाकिस्तान एक बार फिर विश्व के सामने बेनकाब हो रहा है। भारत ने सोमवार को पाकिस्तान को हमले की साजिश से संबंधित सबूत सौंपे। वहीं, कई बड़े देशों के राजनयिकों को विभिन्न समूह में पाकिस्तान की नापाक साजिश के बारे में जानकारी दी गई।

भारत ने पाकिस्तान की आतंकी साजिश के संबंध में व्यापक रूप से विश्व के बड़े देशों को जानकारी देने का मन बनाया है। इसी क्रम में सोमवार को विदेश सचिव ने चुनिंदा देशों के मिशन प्रमुखों को हमले की साजिश से संबंधित जानकारियों को साझा किया। सूत्रों ने कहा है कि, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को भी नगरोटा एनकाउंटर से संबंधित दस्तावेज सौंपे हैं। सूत्रों ने बताया है कि विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने जम्मू के नगरोटा जिले में योजनाबद्ध आतंकवादी हमले की उस साजिश के संबंध में विदेशी मिशनों के प्रमुखों के समूह को सूचित किया, जिसे 19 नवंबर को विफल कर दिया गया था। भारत ने विभिन्न देशों को बताया कि पाकिस्तान की आतंकी साजिश का सुरक्षा, कूटनीति और आतंकवाद के खिलाफ जंग पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली है।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि, कोरोना वायरस स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय की जाने कई ब्रीफिंग में से पहली विदेश सचिव ने की है। अन्य सचिव भी अपने क्षेत्राधिकार के प्रमुखों को पाकिस्तानी साजिश के संबंध में ब्रीफ करेंगे।

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में आई 1 प्रतिशत की गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी

सेंसेक्स, निफ्टी ने रिकॉर्ड उच्च स्तर को किया पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -