विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग ने शुरू किया साइंस चैनल, ‘भारत विज्ञान’
विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग ने शुरू किया साइंस चैनल, ‘भारत विज्ञान’
Share:

नई दिल्ली : हर घर में विज्ञान की बयार चलाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। इसके लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग ने एक इंटरनेट आधारित साइंस चैनल ‘भारत विज्ञान’ शुरू किया है तो दूरदर्शन के साथ रोजाना एक घंटे का ‘डीडी विज्ञान’ कार्यक्रम प्रसारित करने की भी तैयारी है। कल इसके लिए प्रसार भारती और विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

झारखंड में लागू हुआ, 10 फीसदी आरक्षण संबंधी कानून

यहां पर देखा जा सकेगा चैनल 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों प्रमुख घोषणा करते हुए मंगलवार को केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि इंटरनेट आधारित भारत विज्ञान चैनल को किसी भी स्मार्ट फोन या इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्ट टीवी व कंप्यूटर पर देखा जा सकेगा। इसमें विज्ञान से जुड़े कार्यक्रमों के लाइव शेड्यूल प्ले और वीडियो ऑन डिमांड सेवाएं उपलब्ध होंगी। 

परिजनों के गुस्से का शिकार हुई, सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली कनक दुर्गा

यह कार्यक्रम दिखाए जायेंगे 

जानकारी के लिए बता दें केंद्रीय मंत्री के बताया कि दूरदर्शन पर भी सोमवार से शनिवार तक रोजाना शाम 5 बजे से एक घंटे का डीडी विज्ञान कार्यक्रम दिखाया जाएगा, जिसमें साइंस फिक्शन, लघु वृतचित्र, अविष्कार और उपलब्धियों से जुड़े शो दिखाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि वर्ष 2030 तक हमें विज्ञान व प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शीर्ष-3 देशों में शामिल होना है।   

ओड़िशा : नक्सली हमले में मारे गये कैमेरामैन साहू के परिवार से पीएम ने की मुलाकात

इस टीवी एक्टर ने कहा भारत देश को दोगला!

ये है दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश, जहां रहता है सिर्फ एक व्यक्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -