कोरोना के बढ़ते मामलों में भारत पंहुचा दूसरे नंबर पर, फिर सामने आए 3 लाख से अधिक केस
कोरोना के बढ़ते मामलों में भारत पंहुचा दूसरे नंबर पर, फिर सामने आए 3 लाख से अधिक केस
Share:

देश में कोविड संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों और ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की कमी की वजह हाहाकार मचा हुआ है। रोज कोविड संक्रमण के नए मामले में बढ़ोतरी हो रही है और नया रिकॉर्ड भी बनते बनाए जा रहे है। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो रिकॉर्ड 3,86,854 नए केस सुनने को मिले है। जब से कोविड महामारी फैली है, तब से अभी तक एक दिन में इतने अधिक मामले नहीं सामने आए हैं। जिसके पूर्व 28 अप्रैल को सबसे अधिक 3.79 लाख मरीजों की पहचान हुई थी।

कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ी: जंहा इस बात का पता चला है कि कोविड संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की तादाद में भी निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। बीते तीन से निरंतर 3000 से अधिक लोगों की जान चली गई है। देश में 31 लाख 64 हजार 825 सक्रीय मामले हैं और कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से भारत अब दुनिया में दूसरे नंबर पर आ चुका है। फिलहाल अमेरिका में सबसे अधिक 68 लाख सक्रीय केस हैं।

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी: इस मध्य राहत की खबर यह है कि कोविड संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा इंडिया में डेढ़ करोड़ के पार हो गया है। देश में अब तक 1 करोड़ 50 लाख 78 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। बीते एक दिन में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग रिकवर चुके है।

महाराष्ट्र में कोरोना के कारण सबसे ज्यादा मौतें: मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड वायरस से संक्रमण के 66,159 नए केस सामने आए और 771 मरीजों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 45,39,553 हो चुका है, वहीं मृतकों का कुल  आंकड़ा बढ़कर 67,985 हो गई है।

पश्चिम बंगाल में एक दिन में सर्वाधिक मौत: इधर गुरुवार को पश्चिम बंगाल में कोविड वायरस से एक दिन में सर्वाधिक 89 मरीजों कीं जान जा चुकी है, जिसके उपरांत  प्रदेश में मृतक का आंकड़ा बढ़कर 11,248 पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में 17,403 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 8,10,955 हो गए हैं। राज्य में 1,10,241 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि बुधवार से 12,885 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं।

एडीपी रिसर्च इंस्टीट्यूट का दावा, कहा- "भारत में लगभग 95 प्रतिशत श्रमिकों..."

अप्रैल-जून तिमाही 2021 में भारत में उपभोक्ता सोने की मांग में आई गिरावट: रिपोर्ट

फिर डोली असम की धरती, भूकंप के झटकों ने राज्य का किया ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -