भारत पहुंचे पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद
भारत पहुंचे पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तान के विदेश सचिव और पूर्व उच्चायुक्त सोहेल महमूद ईद के मौके पर दिल्ली में मौजूद थे। इससे उनके और भारतीय अधिकारियों के बीच संभावित बातचीत की अटकलें तेज हो गई हैं। इनके जरिए अगले हफ्ते किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की संभावित मुलाकात के लिए रास्ता बनाया जा सकता है। महमूद भारत से अप्रैल में इस्लामाबाद वापिस चले गए थे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी भारतीय टीम को विश्व कप के लिए शुभकामनाएं

नमाज भी की अदा  

जानकारी के मुताबिक महमूद को ईद के मौके पर जामा मस्जिद में नमाज अदा करते हुए देखा गया। उनके साथ दिल्ली में तैनात पाकिस्तानी राजनयिक भी थे। हालांकि महमूद की मौजूदगी को लेकर न तो विदेश मंत्रालय ने और न ही पाकिस्तान उच्चायोग ने कोई टिप्पणी की है। महमूद पहले भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग थे अब उनकी नियुक्ति विदेश सचिव के तौर पर की गई है। वह मंगलवार को दिल्ली में मौजूद थे और माना जा रहा है कि शुक्रवार को वापस जाएंगे।

शोएब अख्तर का बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को बताया अगला 'विराट'

यह है भारत आने का कारण 

जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि वह दिल्ली अपने परिवार को वापस ले जाने के लिए आए हैं। उनके बच्चे यहीं पढ़ रहे हैं। शोर-शराबे से दूर उनकी इस यात्रा से अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान की शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हो सकती है। मोदी और इमरान दोनों 13-14 जून को वार्षिक एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

World Cup 2019 : द. अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

IND VS SA : करोड़ों भारतीयों को झटका, इस कारण रद्द हो सकता है मैच

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लॉन्च किया 'सेल्फी विद सैपलिंग'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -