जम्मू-पठानकोट हाईवे सेना के कब्जे में तो कई राज्यों में अब भी हाई अलर्ट पर एयरपोर्ट
जम्मू-पठानकोट हाईवे सेना के कब्जे में तो कई राज्यों में अब भी हाई अलर्ट पर एयरपोर्ट
Share:

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जंग केे हालात बन गए हैं। देश की तीनों सेनाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जम्मू-कश्मीर में अस्पतालों की छतों पर रेड क्रॉस पेंट कर दिए गए हैं। जम्मू-पठानकोट हाईवे को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। पाकिस्तान सीमा से लगे उत्तर भारत के आठ राज्यों में 12 से ज्यादा एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

आज बिलासपुर दौरे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

रुक रुककर मोर्टार दाग रही पाक सेना 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती गांवों में लोगों को शिविरों में भेज दिया गया है। रात में घरों में बिजली बंद रखने के निर्देश हैं। सीमा से सटे पांच किलोमीटर के दायरे में स्कूलों में अगले आदेश तक छुट्टियां कर दी गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट सीमा पर हलचल तेज हो गई है। पाक सेना रुक-रुककर घरों पर मोर्टार दाग रही है।

रुद्रप्रयाग में अल सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों ने गवाई जान

डॉक्टरों की छुटि्टयां भी रद्द

जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर समेत सभी सरहदी इलाकों में सेना की हलचल तेज हो गई है। रमदास, अजनाला, अटारी, खेमकरण सेक्टरों में सेना सीमा पर बने बंकरों में पहुंच चुकी है। जिला प्रशासन ने भी अपने स्तर पर बैठकें शुरू की हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की छुटि्टयां रद्द कर दी हैं और उन्हें 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। राजस्थान में पश्चिमी सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया हैं। 

लोकसभा चुनाव में पूर्वोत्तर के लिए राहुल गांधी ने की ऐसी तैयारी

युवा संसद लोकतंत्र को मजबूत करने का अंग : पीएम मोदी

AICWA ने पीएम मोदी को खत लिखकर पाकिस्तानी कलाकारों के लिए की ऐसी मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -