पाकिस्तान जैसे देश केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरनाक : शिवसेना
पाकिस्तान जैसे देश केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरनाक : शिवसेना
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र की प्रभावी पार्टी शिवसेना ने कहा है कि जब तक दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का अस्तित्व नष्ट नहीं हो जाता, तब तक विश्व शांति संभव नहीं है। पाकिस्तान जैसे देश केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरनाक हैं। शिवसेना ने पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाने की बात करने के साथ ही भारतीय वायु सेना के लड़ाकों की बहादुरी की जमकर प्रशंसा की है।

इस कारण फिर टली अमित शाह और अनुप्रिया पटेल के बीच होने वाली बैठक

यह लिखा संपादकीय में 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसेना ने अपने मुखपत्र में ‘शौर्य को सलाम’ शीर्षक के तहत प्रकाशित संपादकीय में लिखा है कि वायुसेना के लड़ाकों ने बड़ी हिम्मत दिखाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की। इससे पहले पाकिस्तान ने धमकी दी थी कि अगर, भारत ने हमला किया, तो हम करारा जवाब देंगे। हालांकि, अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर हिंदुस्तान की सेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमला किया है। 

वरुण गांधी का बड़ा बयान, कहा- मुझे सेना और पीएम मोदी पर गर्व

पूरी दुनिया के लिए खतरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसेना ने कहा है कि ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान ने जाकर मार गिराया। उसी तरह मसूद अजहर जैसे राक्षस को खत्म करना चाहिए तभी बदला पूरा हो जाएगा। पाकिस्तान का नामोनिशान दुनिया के नक्शे से मिट जाना चाहिए तभी विश्व शांति मिलेगी, पाकिस्तान जैसे देश पूरी दुनिया के लिए खतरा है। बता दें विगत कुछ दिनों से भारत और पाक के बीच तनावपूर्ण स्तिथि निर्मित हुई है।

भारत-पाक तनाव के बीच फिर टली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

लोकसभा चुनाव में पूर्वोत्तर के लिए राहुल गांधी ने की ऐसी तैयारी

आज बिलासपुर दौरे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -