दिल्ली में 45 मिनट तक मंडराती रही ईरान की 'बम' वाली फ्लाइट, भारत ने नहीं दी लैंडिंग की अनुमति
दिल्ली में 45 मिनट तक मंडराती रही ईरान की 'बम' वाली फ्लाइट, भारत ने नहीं दी लैंडिंग की अनुमति
Share:

नई दिल्ली: भारत के एयरस्पेस से गुजर रहे एक विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद देश की खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ये  फ्लाइट ईरान की थी और तेहरान से चीन की तरफ जा रही थी। दरअसल, इस विमान ने दिल्ली में इमरजेंसी लैडिंग की अनुमति मांगी थी। इसी बीच खबर मिली कि विमान में बम है। जिसके बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने इस विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। 

बता दें कि ये विमान तेहरान से चीन के ग्वांग्झू शहर की तरफ जा रहा था। तभी करीब 9 बजकर 20 मिनट पर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के अधिकारियों को ये सूचना मिली कि एक विमान फ्लाइट नंबर-W581 इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति चाहता है। दरअसल, विमान के क्रू ने दिल्ली एयरपोर्ट ATC से संपर्क करते हुए बताया कि इस फ्लाइट में बम है और विमान तत्काल लैंडिंग की अनुमति चाहता है। इस समय ये फ्लाइट इंडियन एयरस्पेस में थी, मगर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने किसी प्रकार का खतरा न उठाते हुए इस विमान को यहां उतरने की अनुमति नहीं दी और विमान को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया। 

बता दें कि जयपुर से ही लगे जोधपुर में आज इंडियन एयरफोर्स का एक कार्यक्रम चल रहा था। बता दें कि ये विमान एक पैसेंजर फ्लाइट था। सूत्रों के अनुसार, जयपुर में भी विमान को लैंड करने की इजाजत नहीं दी गई।  इस पूरी घटना के दौरान 45 मिनट तक ये विमान इंडियन एयरस्पेस में चक्कर काटता रहा।  इसके बाद ताजा जानकारी ये है कि यह विमान वापस ग्वांग्झू शहर की तरफ ही रवाना हो गया है। 

300 गाँवों में गौ आश्रय स्थल खोलेगी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार, सीएम बघेल ने किया ऐलान

अपनी जिंदगी से 16 गुना अधिक जीवित रहा हमारा मंगलयान, देश को भेजी अहम जानकारियां

राहुल को मिलेगा माँ का साथ, भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी सोनिया गांधी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -