काफी सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीज़ल.., रूस पर प्रतिबंधों से भारत को मिलेगा लाभ
काफी सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीज़ल.., रूस पर प्रतिबंधों से भारत को मिलेगा लाभ
Share:

नई दिल्ली: यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़ी आर्थिक बंदिशें लगा दी हैं। अमेरिका ने रूसी तेल के इम्पोर्ट पर रोक लगा दी है। ऐसे में रूस अपने क्रूड आयल एवं अन्य सामान को पूरी दुनिया में बेचने के लिए संघर्ष कर रहा है। रूस ने ऐसी स्थिति में अपने मित्र राष्ट्र भारत से संपर्क किया है। इसे लेकर भारतीय अधिकारियों का कहना है कि भारत सरकार, रूस से डिस्काउंट प्राइस पर क्रूड ऑयल एवं अन्य चीजों को खरीदने के बारे में विचार कर रही है।

दो भारतीय अधिकारियों ने बताया है कि रूस ने इन चीजों का सौदा रुपये और रूबल में करने की बात कही है। बता दें कि भारत अपनी आवश्यकता का 80 फीसदी तेल इम्पोर्ट करता है। इसमें से केवल 2 से 3 फीसदी की खरीद ही अब तक रूस से की जाती रही है। मगर एक ओर यूक्रेन संकट के बाद विश्व में क्रूड आयल की कीमतों में 40 फीसदी तक की वृद्धि हो गई है, तो दूसरी ओर रूस सस्ते में क्रूड आयल बेचने को विवश है।

भारत सरकार चाहती है कि यूक्रेन संकट के कारण कच्चे तेल की बढ़ी महंगाई का उस पर असर न पड़े। इसी रणनीति के कारण वह रूस से सस्ता तेल खरीदने की योजना तैयार कर रही है। इससे महंगाई के दौर में सरकार को तेल पर अपने खर्च को सीमित करने में सहायता मिलेगी।

'कांग्रेस पर बोझ से अधिक कुछ नहीं हैं चन्नी ..'. हार पर कांग्रेस ने दो फाड़

दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर घमासान, AAP कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा दफ्तर का घेराव

लोकसभा में लगे मोदी-मोदी के नारे.., 4 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सांसदों ने किया PM का स्वागत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -