दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप बना रहा भारत, ये होगी विशेषता
दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप बना रहा भारत, ये होगी विशेषता
Share:

मुंबई: विश्व के सबसे बड़े ऑप्टिकल टेलिस्कोप के डिजाइन और डिवेलपमेंट में भारत मुख्य भूमिका निभा रहा है। यह थर्टी मीटर टेलिस्कोप (TMT) हवाई के मौना की मानक जगह पर तैयार हो रहा है। TMT इंडिया के असोसिएट प्रोग्राम निदेशक ए एन रामप्रकाश ने मुंबई के वर्ली में स्थित नेहरू साइंस सेंटर में आयोजित किए गए विज्ञान संगम कार्यक्रम में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। 

उन्होंने कहा है कि, 'टेलिस्कोप कंट्रोल सिस्टम, सॉफ्टवेयर और इंस्ट्रूमेंट्स के विकास में भारत का बड़ा योगदान है। टेलिस्कोप का निर्माण इस साल आरंभ हो जाने की उम्मीद है। 2029-30 तक यह यूनिवर्स की बड़ी तस्वीर प्रस्तुत करेगी।' उन्होंने कहा कि, 'भारतीय इंडस्ट्री टेलिस्कोप का सेंसर, ऐक्चुएटर और मैकेनिकल सपॉर्ट स्ट्रक्चर तैयार कर रही है। सेंसर पुडुचेरी में तैयार हो रहा है, जबकि ऐक्चुएटर बेंगलुरु में तैयार हो रहा है। कुछ हिस्से मुंबई में तैयार हो रहे हैं, जबकि टेलिस्कोप कंट्रोल सिस्टम पुणे में निर्मित हो रहा है।' 

रामप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत की भूमिका बिल्डिंग और वेल्डिंग को तैयार करने की है, जिसको फर्स्ट लाइट इंस्ट्रूमेंट के रूप में जाना जाता है। इसे तैयार करने में IUCAA, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एस्ट्रोफीजिक्स, आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंस जैसे मुख्य भारतीय संस्थान शामिल हैं। TMT के असोसिएट प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्र भाटिया ने कहा कि यह टेलिस्कोप ऐस्ट्रॉनमी के नए क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसका रेजल्यूशन नासा के हबल स्पेस टेलिस्कोप से 12 गुना बेहतर रहेगा। 

कई दिनों से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर हुआ शुरू

इस साल से पाकिस्तान में बढ़ सकता है भारत का चाय निर्यात, यह है कारण

इस बार वैवाहिक सीजन में सोने ने तोड़ दिए पिछले सारे रिकॉर्ड

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -