भारत करता है दुनिया में सबसे अधिक हथियारों का आयात : रिपोर्ट
भारत करता है दुनिया में सबसे अधिक हथियारों का आयात : रिपोर्ट
Share:

नई दिल्ली : भारत एक बार फिर से दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है। दूसरी ओर इस मामले में रुस दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है। भारत का 70 प्रतिशत बाजार रुस के हिस्से में है। यह कहना है कि स्टॉकहोम स्थित एक थिंक टैंक का। थिंक टैंक का कहना है कि दुनिया भर में आयात किए जा रहे हथियारों का 14 फीसदी भारत आयात करता है।

यह प्रतिशत भारत औऱ चीन से तीन गुना अधिक है। गौर करने वाली बात यह है कि 2011-15 के बीच शीर्ष 10 हथियार आयातक देशों में से 6 एशियाई और ओसियान देश है। वैश्विक आयात के 14 प्रतिशत के साथ भारत पहले नंबर पर, 4.7 प्रतिशत आयात के साथ चीन दूसरे नंबर पर, 3.6 प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर और 3.3 प्रतिशत के साथ पाकिस्तान चौथे स्थान पर है।

थिंक टैंक ने भारत द्वारा इतने बड़े पैमाने पर हथियार खरीदने का कारण भी बताया है। कारण यह है कि भारतीय हथियार उद्योग अभी तक स्वदेशी डिजाइन वाले प्रतियोगी हथियार बनाने में असफल रहे हैं। इस क्षेत्र में हालिया विकास के रुप में अमेरिका का भारत को हथियार के आपूर्तिकर्ता के रुप में विकसित होना है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अंतर्राष्ट्रीय हथियार हस्तांतरण में रूझान नामक अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2006-10 के मुकाबले 2011-15 में हथियारों के आयात में 90 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वर्ष 2013,2014,2015 में भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -