ODI मैदानों के मामले में भारत का शानदार अर्धशतक, दुनिया का कोई देश नहीं कर पाया ऐसा
ODI मैदानों के मामले में भारत का शानदार अर्धशतक, दुनिया का कोई देश नहीं कर पाया ऐसा
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से विश्व के कई देशों के क्रिकेट बोर्ड क्यों जलते हैं? इसकी वजह है BCCI का हर एक चीज में सक्षम होना। भारत के पास अब विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसके साथ ही BCCI दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आयोजित करता है। वहीं, BCCI के पास वो क्षमता भी है कि एक साथ एक से अधिक भारतीय टीमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल सकती हैं। वहीं, आज यानी शनिवार (21 जनवरी) को भारत ने क्रिकेट जगत में एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 

दरअसल, भारत विश्व का पहला ऐसा मुल्क है, जहां 50 मैदानों पर ODI इंटरनेशनल मैचों का आयोजन हो चुका है। इनमें से अधिकतर मैदानों पर भारत की टीम खेल चुकी है। शनिवार 23 जनवरी 2023 को जब भारत और न्यूजीलैंड की टीम रायपुर में बने शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेलने उतरी, तो ये भारत के लिए गौरवशाली क्षण था, क्योंकि भारत में निर्मित ये 50वां स्टेडियम था, जिसमें कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जा रहा था। इस मामले में भारत विश्व का एकलौता देश है, जिसने इस उपलब्धि को हासिल किया है। 

बता दें कि, विश्व के कई देश ऐसे हैं, जहां क्रिकेट स्टेडियम के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे देश तो ड्रॉप इन पिच का उपयोग करते हैं, जिससे फुटबॉल और रग्बी जैसे खेलों के लिए बने स्टेडियमों का इस्तेमाल क्रिकेट के लिए किया जाए, मगर भारत में ऐसा कुछ नहीं है। स्टेडियम केवल और केवल क्रिकेट के लिए बनाए जाते हैं और अब ये आंकड़ा 50 की तादाद को छू गया है, जो अपने आप में किसी कीर्तिमान से कम नहीं है। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 60 हजार से अधिक है और ये भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

आज से शुरू हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी समारोह, जानिए क्या-क्या होंगे प्रोग्राम?

ICC ने टीम इंडिया पर ठोंका 60% मैच फीस का जुर्माना, जानिए क्यों ?

क्या अब 'दीदी' के लिए बैटिंग करेंगे 'दादा' ? गांगुली और सीएम ममता की मुलाक़ात के मायने क्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -