'भारत हमारा बड़ा भाई, मुसीबत में उसने हमेशा मदद की..', श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट पर बोले जयसूर्या
'भारत हमारा बड़ा भाई, मुसीबत में उसने हमेशा मदद की..', श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट पर बोले जयसूर्या
Share:

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने अपने देश के मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की है। जयसूर्या ने श्रीलंका में जारी गंभीर आर्थिक संकट को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे लोगों का सपोर्ट किया है। उन्होंने ने देश की स्थिति को "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया है। इसके साथ ही जयसूर्या ने भारत को बड़ा भाई बताया है।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि हमारे देश के पड़ोसी और बड़े भाई के रूप में भारत ने हमेशा हमारी सहायता की है। हम भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। हमारे लिए, मौजूदा परिदृश्य की वजह से जीवित रहना आसान नहीं है। हम भारत और अन्य देशों की मदद से इससे बाहर निकलने की आशा करते हैं। मीडिया से बात करते हुए जयसूर्या ने कहा कि देश के लोग कई महीनों से इस स्थिति का सामना कर रहे हैं। जयसूर्या ने आगे कहा कि, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस स्थिति से गुज़र रहे हैं। वे इस तरह जीवित नहीं रह सकते और विरोध करना आरंभ कर दिया है। गैस की कमी है और घंटों बिजली की आपूर्ति नहीं है।'

जयसूर्या ने कहा कि लोगों ने अब श्रीलंकाई सरकार के खिलाफ विरोध करना आरंभ कर दिया है। वे सरकार को दिखा रहे हैं कि वे पीड़ित हैं। इसकी जिम्मेदारी मौजूदा सरकार की है। स्थिति को ठीक नहीं किया गया तो ये आपदा में बदल जाएगी। पूर्व क्रिकेटर ने लोगों से शांतिपूर्ण विरोध करने की अपील की है। जयसूर्या ने ये भी कहा कि विरोध कर रहे लोग असली हैं, वे सरकार को बता रहे हैं कि वे पीड़ित हैं।

दिल्ली और लखनऊ में भिड़ंत आज, वार्नर और नॉर्खिया खेल सकते हैं पहला मैच, देखें संभावित प्लेइंग XI

IPL 2022: रिकॉर्ड न बना पाते पैट कमिंस, अगर डैनियल सैम्स की वो गेंद...

हार की 'हैट्रिक' लगाने के बाद गुस्से में नज़र आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, पत्रकार पर भड़क उठे.., देखें Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -