ट्रंप की जीत पर भारत में निकला चल समारोह
ट्रंप की जीत पर भारत में निकला चल समारोह
Share:

नई दिल्ली : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम सामने आए हैं। दरअसल रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी ओर हिलेरी क्लिंटन प्रारंभिक परिणाम के बाद लगातार पिछड़ती चली गईं। डोनाल्ड ट्रंप जब अपनी जीत की ओर बढ़ रहे थे तो विश्वभर के शेयर बाजारों में हलचल मची हुई थी। ट्रंप की जीत के बाद शेयर बाजार औंधे मुंह गिरने लगे। हालांकि बाजारों में इस गिरावट को आंशिक माना गया है।

माना जा रहा है कि कुछ दिनों बाजार संभलेंगे और फिर शेयर्स में तेजी आएगी। हालांकि भारत में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का उल्लास छा गया है। हालांकि भारत में हिलेरी क्लिंटन की हार को लेकर मायूसी भी है। यहां के उत्तरप्रदेश राज्य के एक गांव में लोग हिलेरी क्लिंटन की हार से मायूस हैं। हालांकि ट्रंप की जीत से भारत के लोग प्रसन्न हैं लोगों का मानना है कि आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान से कड़ाई से लड़ा जा सकेगा।

भारत में हिंदू सेना द्वारा ट्रंप की जीत पर ढोल, ताशे बजाए गए। साथ ही ट्रंप के पोस्टर्स के साथ रैली निकाली गई। दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के जबरौली जिले में हिलेरी की हार से लोग मायूस थे। यहां के मोहनलान गंज विधानसभा क्षेत्र के गांव में वर्ष 2014 में बिल क्लिंटन पहुंचे थे। भारत दौरे पर जब क्लिंटन आए थे तो उन्होंने यहां पर काफी समय व्यतीत किया था।

उन्होंने गांव को स्वास्थ्य जागरूकता के तहत गोद लिया था। यहां उन्होंने कई काम किए थे। तभी से यहां के ग्रामीणों के बीच क्लिंटन दंपति लोकप्रिय हो गए थे और उनका ग्रामीणों के साथ आत्मीय रिश्ता बन गया था। हिलेरी के चुनाव अभियान और चुनावी मतगणना के दौरान यहां के लोगों के हाथों में बिल क्लिंटन की तस्वीर थी और उसके साथ हिलेरी की भी फोटो थी। गांवों मेें लोग हिलेरी की जीत के लिए दुआऐं भी मांग रहे थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -