PM मोदी ने भारत को निवेश के लिए बताया सबसे उपयुक्त जगह
PM मोदी ने भारत को निवेश के लिए बताया सबसे उपयुक्त जगह
Share:

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए 15 क्षेत्रों को खोलने के नियमो में छूट देने के हाल के सरकार के फैसले सहित अन्य सुधार कार्यो पर बल देते हुए पीएम मोदी ने भारत एवं ब्रिटेन के बड़े उद्योग से जुड़े शीर्ष मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के सामने भारत को निवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण जगह के रूप में प्रस्तुत किया और कहा कि यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद भागीदारी होगी।

बता दे की ब्रिटेन यात्रा के दूसरे दिन भारत और ब्रिटेन के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में ब्रिटिश कंपनियों की तरफ से निवेश दोनों देशों के लिए फायदेमंद भागीदारी साबित होगी। मोदी ने भारत में आधारभूत संरचना और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्रों में निवेश के अपार अवसरों के बारे में भी जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि हम यकीन के साथ सतत और अथक रूप से अपनी अर्थव्यवस्था को पूरी दुनिया के साथ जोड़ने की और अग्रसर हो रहे है।

खास बात यह है की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने जब अपनी टिप्पणी की शुरुआत की तो उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की दृष्टि और भारत के कायाकल्प के उनके इरादे के बारे में लोगो को बताया। भारतीय पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच के रिश्तो में आर्थिक संबंधो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और भारत में ब्रिटिश कंपनियों द्वारा निवेश दोनों देशों के लिए फायदेमंद भागीदारी होगी।

नरेन्द्र मोदी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के संबोधन में उन्हें अपनी सरकार की कई योजनाओ के बारे में बताया, जिसमें मेक इन इंडिया, विभिन्न क्षेत्रों को FDI के लिए खोलने और आगामी 2022 तक 5 करोड़ नये घर बनाने के साथ 175 गिगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की प्रतिबद्धता शामिल है। भारत और ब्रिटेन के ऐतिहासिक एवं अच्छे रिश्तो के बारे में संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दोनों देश आर्थिक रूप से एक दूसरे के लिए बने हैं और इस संबंध को निजी क्षेत्र के CEO द्वारा आगे बढ़ाना है।

जानकारी है की आधिकारिक बयान के मुताबिक, ऐसा माना गया गया है कि मौजूदा समय में भारत निवेशकों के लिए अपार अवसरों वाली जगह है। मोदी ने कहा कि सरकार भारतीय रेलवे स्टेशनों का निजी सार्वजनिक साझेदारी की मदद से विकास करना चाहती है। साथ ही साथ मोदी ने मेक इन इंडिया अभियान को रक्षा विनिर्माण क्षेत्र आधार भी बताया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -