चीन ही नहीं इन 4 एप्स के प्रतिबंध से भारत को भी तगड़ा नुक़सान, जानिए कैसे ?
चीन ही नहीं इन 4 एप्स के प्रतिबंध से भारत को भी तगड़ा नुक़सान, जानिए कैसे ?
Share:

भारत और चीन के बीच बढ़ते सीमा विवाद के बीच भारत ने चीन को बड़ा झटका देते हुए बीते दिनों भारत में चलने वाले उसके 59 एप बंद कर दिए थे, जिससे कि चीन को बहुत बड़ा झटका लगा है, हालांकि इसके साथ कुछ एप ऐसे भी है जिनका प्रतिबंध केवल चीन ही नहीं बल्कि भारत के लिए भी अब नुकसानदेह साबित हो रहा है। आइए जानें ऐसे ही 4 एप्स के बारे में

टिकटॉक 

पहले नंबर पर नाम आता है टिकटॉक का। बच्चे, बूढ़े, महिला, युवा सभी का इसने खूब मनोरंजन किया है। भारत में कई युवाओं को तो इस एप ने स्टार बनाने का काम किया है। इसके बैन से चीन की कमाई रूकने के साथ ही भारतीयों की कमाई के जरिए को भी धक्का लगा है। 

Helo 

दूसरे एप की बात की जाए तो इस नंबर पर शामिल है Helo एप। भारत में इस एप का भी काफी बोलबाला रहा है। जानकारी के मुताबिक़, इसके हिंदुस्तान में 5 करोड़ से भी अधिक मासिक उपभोक्ता थे। 

लाइकी

तीसरे नंबर पर बात करते हैं लाइकी की। इस एप ने भी भारत में खूब शोहरत हासिल की। भारत में लाइकी (Likee) के कुल 11.5 करोड़ यूजर थे। 

यूसी ब्राउजर  

इस एप के प्रतिबंध से भी दोनों ही देशों को भारी भरकम नुक़सान झेलना पड़ रहा है। बता दें कि इससे संबंधित एक ख़ास बात यह है कि यूसी ब्राउजर का आधा व्यापार हिंदुस्तान से संबंधित था। आप इस आंकड़ें को जानकार चौंक जाएंगे कि भारत में 50 करोड़ से भी अधिक इसके यूजर्स थे। इसके डोलोड होने संबंधित आंकड़ें पर गौर करें तो ओवरऑल इसे 1.1 अरब लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया है। 

 

iQoo Z1x शानदार फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें आकर्षक कीमत

रियलमी 14 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा यह शानदार स्मार्टफोन

Poco M2 Pro Vs Poco X2 के बीच कड़ी टक्कर, जानिए आपके लिए है कौन-सा बेहतर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -