एशियाई निशानेबाजी की पदक तालिका में टॉप पर पंहुचा भारत
एशियाई निशानेबाजी की पदक तालिका में टॉप पर पंहुचा भारत
Share:

कुवैत सिटी : भारत ने कल रविवार को 6 और पदक अपने नाम करके 13वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में ओवरऑल पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है। भारत के 12 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य पदक समेत कुल 28 पदक हो गये हैं। इस उपलब्धि के साथ ही भारत ने चीन को पछाड़ दिया है।

बता दे की चीन ने 11 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। फ़िलहाल प्रतियोगिता के 3 दिन और शेष हैं। पुरूषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह ने कुल 572 के स्कोर से रजत पदक हांसिल किया। कोरिया के देइ क्यू जांग ने 581 अंक बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कोरियाई टीम ने 1698 अंक के साथ स्वर्ण और चीन ने 1691 अंक बनाकर रजत पदक प्राप्त किया। महिलाओं की 50 मीटर थ्री राइफल पोजीशन में लज्जा गोस्वामी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही लेकिन आखिर में सातवें स्थान पर रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -