शहादत का बदला, 13 साल में पहली बार LoC पर गरजीं तोपें, 40 पाक सैनिक मरे
शहादत का बदला, 13 साल में पहली बार LoC पर गरजीं तोपें, 40 पाक सैनिक मरे
Share:

नई दिल्ली : एक बार फिर जम्मू-कश्मीर की सीमा पर तोपों के धमाके गूंजे। आपको जानकर आश्चर्य हो रहा होगा। सीमा पर इस तरह के धमाके किसी पर्व की खुशियां मनाने के लिए नहीं किए गए। ये शांति धमाके नहीं थे बल्कि शांति स्थापना के लिए भारतीय सीमा पर तैनात जांबाज भारतीय सेनिकों का शंखनाद था। सेनिकों ने बता दिया कि पाकिस्तान जब तक आतंकियों की घुसपैठ और सीज़फायर का उल्लंघन करता रहेगा, भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी।

दरअसल भारतीय सेना ने सीमा पर तोपों (आर्टिलरी गन्स) का इस्तेमाल किया था। इस तरह की कार्रवाई 13 वर्ष में पहली बार हुई है। हालांकि इसका खुलासा सेना ने काफी देर बाद मीडिया में किया है। 29 अक्टूबर को भारतीय सेना ने कुपवाड़ा में तोपों का उपयोग किया और तोपों के धमाकों से 40 पाकिस्तानी सेनिक मारे गए थे। सेना ने इस तरह की कार्रवाई कर भारत के शहीद जवान मनदीप की शहादत का बदला लिया। जिस तरह से पाकिस्तान ने उसके शव को क्षत विक्षत कर दिया था। उसके खिलाफ भारत ने सीमा क्षेत्र में काफी गुप्त तरीके से कार्रवाई की थी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा उड़ी सेक्टर में भारतीय सेनिकों को निशाना बनाने के बाद भारत ने आतंकियों के खिलाफ एलओसी के पास सर्जिकल स्ट्राईक का अभियान चलाया। जिसमे पाकिस्तान के सेनिक और आतंकी ढेर हो गए। बड़े पैमाने पर आतंकी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान बौखला गया और उसके सेन्य अधिकारी और नेता बच्चे बच्चे को लड़वाने और परमाणु हमला करने की धमकी देने लगे तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना ने करीब 83 बार सीज़फायर का उल्लंघन किया।

पाकिस्तान की ओर से अब तक हुई फायरिंग में करीब 18 लोग मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान की फायरिंग का भारत जवाब दे रहा है और पाकिस्तान को भी नुकसान का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि कारगिल में हुए संघर्ष में भारत ने बोफोर्स तोपों का उपयोग किया था और उंचाई पर मौजूद पाकिस्तानी सेनिकों को पस्त कर दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -