तीरंदाजी : भारत को कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा
तीरंदाजी : भारत को कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा
Share:

कोलंबिया : कोलंबिया में हुए तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में भारतीय टीम को एक कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा। इसमें भारत के पुरुष कंपाउंड टीम तीसरे स्थान पर रही। भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में कोलम्बिया को 231-227 के अंतर से शिकस्त दी। जबकि, सेमीफाइनल में भारत को इटली के हाथों 229-233 से करारी हार का सामना करना पड़ा।

इंडिया टीम में शामिल सर्वेश पारीक, संदीप कुमार और इसियाह राजेंद्र सनम ने कांस्य पदक मुकाबले में रविवार को अपने से उच्च वरीय वेनेजुएला की टीम को 231-222 से मात दी। तीरंदाजी विश्व कप के कंपाउंड मिश्रित वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय जोड़ी सर्वेश और त्रिशा देब अमेरिका की लेक्सी कैलर और रेयो विल्डे की जोड़ी से 150-156 से हार गए।  तीरंदाजी विश्व कप प्रतियोगिता में इंडिया टीम  का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा, इसलिए भारतीय टीम को सिर्फ एक कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -