17वें करमापा से जुड़ी तिब्बती मोनेस्ट्री को भारत ने दिया FCRA लाइसेंस, 2027 तक रहेगा वैध
17वें करमापा से जुड़ी तिब्बती मोनेस्ट्री को भारत ने दिया FCRA लाइसेंस, 2027 तक रहेगा वैध
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ग्युतो तांत्रिक मोनेस्ट्री को पांच वर्षों के लिए FCRA लाइसेंस दे दिया है। यह मोनेस्ट्री 17वें करमापा, ओग्येन ट्रिनले दोर्जे से संबंधित थी। मोनेस्ट्री करमापा के लिए एक अस्थायी निवास भी थी। 2011 में, हिमाचल पुलिस ने मोनेस्ट्री की तलाशी लेते हुए दावा किया था कि उसने 7.05 करोड़ विदेशी मुद्रा बरामद की है। हालांकि, बाद में करमापा को क्लीन चिट दे दी गई थी।

मीडिया से बात करते हुए, ग्युटो मठ के मठाधीश लोबसांग खेडुप ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि, 'FCRA लाइसेंस विदेशों से, विशेष रूप से अमेरिका से दान प्राप्त करने के लिए है।' 2000 में अचानक भारत पहुंचे करमापा ने 2017-18 में कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका का पासपोर्ट प्राप्त कर लिया था। हालांकि, 36 साल के तिब्बती आध्यात्मिक गुरु को भारत ने कभी मान्यता नहीं दी। दलाई लामा के बाद, वह तिब्बतियों के बीच सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले धार्मिक नेताओं में गिने जाते हैं और भारत उनके साथ जुड़ने का प्रयास कर रहा है। कहा जाता है कि वह अपनी शिक्षाओं के सिलसिले में यूरोपीय देशों में चक्कर लगा रहे हैं।  

अधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि मठ को बौद्ध शिक्षाओं के लिए धार्मिक-सह-शिक्षा श्रेणी के तहत FCRA लाइसेंस दिया गया है। उन्होंने कहा कि लाइसेंस पांच वर्षों के लिए यानी 2027 तक वैध है। यह कदम इसलिए बेहद अहम है, क्योंकि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच बॉर्डर विवाद आंतरिक रूप से तिब्बत मुद्दे से जुड़ा हुआ है। मई 2020 से पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी फ़ौज के बीच हिंसक झड़प हुई थी। अब तक 15 दौर की सैन्य-राजनयिक बातचीत हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीका ने आपदा स्थिति को औपचारिक रूप से समाप्त किया

गुटेरेस ने बारूदी सुरंग की समस्या को समाप्त करने का आह्वान किया

एनडीडीबी आयात को कम करने के लिए खाद्य तेल सहकारी समितियों को फिर से शामिल करने पर विचार कर रहा है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -