इंडिया गेट ने क्विनोआ ब्रांड लॉन्च किया
इंडिया गेट ने क्विनोआ ब्रांड लॉन्च किया
Share:

नई दिल्ली। इंडिया गेट ने हाल ही में भारत में अपने क्विनोआ ब्रांड का शुभारंभ किया, जो देश में खाद्य-जीवन शैली का एक हिस्सा बन गया। इसके शुभारंभ के साथ ही इंडिया गेट ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का भी विस्तार किया है। 120 वर्षों की समृद्ध विरासत एवं व्यापक उत्पाद श्रृंखला के साथ केआरबीएल लिमिटेड भारत की पहली एकीकृत चावल कंपनी है, जिसकी स्थापना वर्ष 1889 में हुई थी। 

क्विनोआ एक प्रकार का खाने योग्य बीज है, जो भारतीय व्यंजनों के लिए एक आदर्श घटक का निर्माण करता है और इसे स्वास्थ्यवर्धक बनाता है, जिसमें बिरयानी से लेकर पुलाव और उपमा जैसे कई व्यंजन शामिल हैं। आहार की प्रवृत्ति पर विस्तार से चर्चा करते हुए इंडिया गेट के मार्केटिंग हेड आयुष गुप्ता ने कहा कि हाल के वर्षों में लोगों के बीच स्वस्थ रहन-सहन और स्वास्थ्यवर्धक भोजन की प्रवृत्ति बढ़ी है। हालांकि, इस तरह की प्रवृत्ति के बढ़ने के बावजूद जंक फूड के प्रति लोगों का प्यार जीत जाता है, और उन्हें जंक फूड खाने के बाद अपने पेटूपन पर संकोच भी होता है।

इस अपराधबोध के परिणामस्वरूप, लोगों ने स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों के साथ जंक फूड का इस्तेमाल शुरू कर दिया। जंक फूड अवधारणा का भारतीयकरण करने के उद्देश्य से हमने भारतीय स्वाद प्रेमियों के अनुरूप इंडिया गेट क्विनोआ को बाजार में उतारा है। भारतीय व्यंजनों के स्वाद एवं इसकी प्रामाणिकता को बरकरार रखना ही हमारा उद्देश्य है। इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि, इंडिया गेट क्विनोआ खरीदारों के बीच एक पसंदीदा विकल्प साबित होगा। 

ओला देगा इंस्टेंट स्मॉल डिजिटल क्रेडिट की सुविधा

एक और स्पा बना जिस्मफरोशी का अड्डा

इंदौर के बड़े लोहा व्यापारी को धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -