भारत ने अमेरिका को भी छोड़ा पीछे, देश में सबसे तेज है कोरोना टीकाकरण की गति: प्रकाश जावड़ेकर
भारत ने अमेरिका को भी छोड़ा पीछे, देश में सबसे तेज है कोरोना टीकाकरण की गति: प्रकाश जावड़ेकर
Share:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोरोना रोधी टीकाकरण में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत विश्व में सबसे तेज टीकाकरण वाला देश बन गया है। भारत में प्रतिदिन औसतन 30,93,861 खुराकें दी जा रही हैं। भारत में अब तक कोरोना टीके की 8.70 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। इसी को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया, भारत सारे देशों को पीछे छोड़ते हुए टीकाकरण के केस में सबसे आगे है। प्रातः 7 बजे तक की आखिरी रिपोर्ट के अनुसार, कुल 13,32,130 सत्रों में टीके की 8,70,77,474 खुराकें दी जा चुकी हैं।

वह इनमें 89,63,724 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना टीके की पहली खुराक, जबकि 53,94,913 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे के 97,36,629 कर्मियों को पहली खुराक तथा 43,12,826 कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 60 वर्ष से अधिक आयु के 3,53,75,953 व्यक्तियों को पहली खुराक और इसी आयु श्रेणी के 10,00,787 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी हैं। वहीं 45 वर्ष से 60 वर्ष के बीच के 2,18,60,709 व्यक्तियों को पहली खुराक और 4,31,933 व्यक्तियों को दूसरी खुराक दी गयी।

बीते 24 घंटे में 33 लाख से अधिक कोरोना रोधी टीके की खुराकें दी गयी। देश में टीकाकरण अभियान के 81वें दिन (6 अप्रैल) 33,37,601 व्यक्तियों को खुराकें दी गयीं। देश में कोरोना महामारी के केसों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है तथा बुधवार को अब तक के सर्वाधिक 1,15,736 नए केस सामने आए। नए मामलों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु तथा केरल की हिस्सेदारी 80.70 प्रतिशत थी। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 55,469 केस सामने आए। वहीं छत्तीसगढ़ में 9,921 और कर्नाटक में 6150 केस आए।

बजरंगी भाईजान की मुन्नी में अभिनय के अलावा है एक और अद्भुत टेलेंट, पोस्ट देखकर हो जाएंगे दीवाने

योगी आदित्यनाथ का तीखा हमला, बोले- दंगाइयों में TMC को दिखता है वोट बैंक

भारत दौरे पर आने वाले हैं जापान के पीएम योशिहिदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -