SAG 2019: भारत 312 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा,जीते 174 गोल्ड मेडल
SAG 2019: भारत 312 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा,जीते 174 गोल्ड मेडल
Share:

13वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने अभियान का अंत रिकॉर्ड 312 पदकों के साथ किया, जिसमें 174 स्वर्ण, 93 रजत और 45 कांस्य पदक रहे। भारत ने गुवाहाटी और शिलांग (2016) में हुए पिछले खेलों में 189 स्वर्ण सहित कुल 309 पदक जीते थे। हालांकि इस बार स्वर्ण पदकों की संख्या पिछली बार से 15 कम है। मेजबान देश नेपाल 206 पदक दूसरे और श्रीलंका 251 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत 1984 में शुरू हुए इन खेलों के हमेशा पदक तालिका में शीर्ष पर बना रहा है|

विकास कृष्ण (69 किग्रा) और पिंकी रानी (51 किग्रा) की अगुआई में मुक्केबाजों ने अंतिम दिन छह और स्वर्ण पदक जीते जिससे भारत ने इस स्पर्धा में 16 पदक जीते। भारत ने अंतिम दिन में 15 स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित 18 पदक जीते। स्पर्श कुमार (52 किग्रा), नरेंदर (प्लस 91 किग्रा), सोनिया लाठेर (57 किग्रा) और मंजू बमबोरिया (64 किग्रा) ने भी पीले तमगे जीते। विकास ने पाकिस्तान के गुल जैब को 5-0 से, नरेंदर नेपाल के आशीष दुवादी को 5-0 से और स्पर्श ने पाकिस्तान के सैयद मोहम्मद आसिफ को 4-1 से मात दी।

वरिंदर सिंह (60 किग्रा) को नेपाल के सानिल शाही से 2-3 की हारकर रजत से संतोष करना पड़ा। महिलाओं में सोनिया ने श्रीलंका की क्रिस्मी आयोमा दुलांग को 5-0 से जबकि पिंकी ने नेपाल की राई माला को 3-2 से और मंजू ने भी नेपाल की पूनम रावल को इसी अंतर से मात दी। वही बास्केटबॉल में पुरुष और महिला टीमों स्वर्ण पदक हासिल किए। पुरुषों ने श्रीलंका को 101-62 से महिलाओें ने मेजबान नेपाल को 127-46 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 

Ind Vs WI : रोहित-राहुल और कोहली के तूफ़ान में उड़ी विंडीज, भारत ने 67 रन से रौंदा

डोपिंग उल्लंघन पर रवि ने दिया अपना बयान, गलती थी पर सजा में नरमी की उम्मीद

इस खिलाड़ी ने शरणार्थी शिविर से निकलकर बायर्न में बिखेरी चमक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -