भारत ने किया जापान के साथ युद्धाभ्यास
भारत ने किया जापान के साथ युद्धाभ्यास
Share:

नईदिल्ली। भारत और जापान की नौसेना ने समुद्री क्षेत्र में संयुक्त अभ्यास प्रारंभ किया। दोनों ही देशों की सेनाऐं पनडुब्बी रोधी प्रणाली को विकसित करने का कार्य कर रही हैं। कहा जा रहा है कि, इस अभ्यास से भारत और मजबूत होगा। यह अभ्यास प्रशांत महासागर में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि, भारत की नौसेना मालाबार युद्धाभ्यास में साझा तौर पर भाग ले चुकी है।

इस मामले में विदेश मंत्री तारो काॅनो ने कहा कि, भारत, अमेरिका, आॅस्ट्रेलिया के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए उत्सुक है। भारत के अभ्यास को जापान ने भी सराहा है। उसका मानना है कि, भारत के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने से वह भी विभिन्न पक्षों की जानकारी ले सका है। संयुक्त अभ्यास के लिए जापान के विमान गोवा के हंसा स्टेशन पर पहुंचे थे।

जापान के सैनिकों को यहां युद्धाभ्यास करने में मौसम सपोर्ट किया। इन दिनों वातावरण में अधिक गर्मी नहीं है, और सुबह व शाम को मौसम में ठंडक घुल जाती है। संभावना है कि, इसका लाभ जापान के सैनिक ले सकेंगे। जापान और भारत पी 8 आई पनडुब्बी रोधी विमान, जापान के पी 3 सी ओरियन जेट के साथ युद्धाभ्यास किया। रूस के व्लादिवोस्तक में यह अभ्यास लगभग 10 दिनों से चल रहा हैं। हालांकि यह युद्धाभ्यास समाप्त हुआ और समापन के दौरान दोनों ही देशों की संस्कृतियों की झलक अभ्यास स्थल पर दिखाई दी।

दीपावली पर सैनिकों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री रिजिजू

पहचान छुपाकर पाई भारतीय सेना में भर्ती!

चंदू बाबूलाल चव्हाण पर हुई, कोर्ट मार्शल की कार्रवाई

भारत में कारगर नहीं होंगी आतंकियों द्वारा की जाने वाली चाकूबाजी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -