भारत ने विकसित की सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय 5
भारत ने विकसित की सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय 5
Share:

नईदिल्ली। भारत स्वदेशी सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय 5 वें परीक्षण हेतु पूरी तरह से तैयार है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के प्रमुख एस क्रिस्टोफर ने जानकारी देते हुए कहा कि, निर्भय मिसाईल का अभी और परीक्षण होना है। हालांकि, यह परीक्षण संभावित होगा। उन्होंने कहा कि, दिसंबर 2016 में इसके चैथे परीक्षण में फेल होने की कमियों को दूर कर दिया गया है।

12 मार्च वर्ष 2013 को मिसाइल का पहला परीक्षण असफल रहा, दरअसल उक्त मिसाईल उड़ान भरने के 20 मिनट बाद गिर गई थी। 17 अक्टूबर वर्ष 2014 को 750 से 1 हजार किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम है। दरअसल, 16 अक्टूबर वर्ष 2015 को तीसरे परीक्षण में 128 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए, मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी में गोता लगाया। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त मिसाइल निर्भय ठोस राॅकेट मोटर बूस्टर से लैस बताया गया है।

इस राॅकेट में टर्बोफैन इंजन लगाया गया है। मिसाइल तय ऊॅंचाई और गति तक पहुंच सकती है। डीआरडीओ के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह राॅकेट मिसाइल में बदल जाता है। यह मिसाईल कंप्युटर तकनीक पर चलाई जाती है। इसे सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का पूरक माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, टू स्टेज वाली मिसाइल की लंबाई करीब 6 मीटर और व्यास 0.52 मीटर बताई गई है। हालांकि इसका लाॅन्चिंग वजन लगभग 1500 किलो है।

DRDO में निकली भर्ती, शीघ्र करे आवेदन

सेना खरीदेगी 40 हजार करोड़ के हथियार

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -