पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज
पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज
Share:

नई दिल्ली : पाकिस्तान द्वारा दावा किया गया है कि भारत की पनडुब्बियों को उसने अपनी समुद्री सीमा में प्रवेश करने से रोक दिया। हालांकि पाकिस्तान के इस दावे को भारत ने खारिज कर दिया है। पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित बयानबाजी का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने कहा कि भारतीय नौसेना पाकिस्तानी नौसेना के बयान को नकार रही है।

भारत की नौसेना ने पाकिस्तान के जलक्षेत्र में किसी तरह का गुप्त अभियान नहीं चलाया है। भारतीय नौसेना की इस मामले में कड़ी आपत्ती ली है। दरअसल पाकिस्तान ने दावा किा था कि पाकिस्तान की समुद्री सीमा के समीप दिखाई देने के बाद भारतीय पनडुब्बियों को खदेड़ा गया। पाकिस्तान ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अपनी नियंत्रण रेखा के भीतर दाखिल होने वाले युद्ध पोत को वापस जाने के लिए मजबूर किया।

इस मामले में पाकिस्तान द्वारा कहा गया कि 14 नवंबर को पाकिस्तानी तट के दक्षिण में इस युद्ध पोत को देखा गया इसके बाद इसे पीछे धकेल दिया गया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पाकिस्तान की सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कहा था कि नियंत्रण रेखा के पार सीमा पार से होने वाली गोलीबारी में 11 भारतीय सेनिक को मार दिया गया। भारतीय थल सेना ने पाकिस्तान द्वारा किए जाने वाले दावे को नकार दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -