इंडियन आर्मी को मिलेगी सबसे खतरनाक AK-203 राइफल, भारत ने रूस के साथ किया करार
इंडियन आर्मी को मिलेगी सबसे खतरनाक AK-203 राइफल, भारत ने रूस के साथ किया करार
Share:

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान में गहराते तनाव के बीच सेना को सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सेना को एके-47 राइफल(AK-47 rifle) के आधुनिक वर्जन एके-203(AK–203) प्रदान की जाएगी। इसके लिए भारत ने रूस के साथ करार किया है। इस करार के मुताबिक, रूस, भारत को सात लाख 50 हजार (750,000) असॉल्ट राइफलें प्रदान करेगा।

800 रूपये तक सस्ता हुआ सोना तो चांदी में भी नजर आयी गिरावट

एके-203 असॉल्ट राइफलों के लिए ओएफबी और रूसी कंपनी कंसर्न क्लानिश्नकोव के मध्य रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर हुए हैं। भारत और रूस की कंपनियां मिलकर इसका निर्माण करेंगी। एक आला अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इंडियन आर्मी की पुरानी इंसास राइफल को रिप्लेस किया जाएगा और इसके स्थान पर जवानों को एके-203 असॉल्ट राइफलें दी जाएंगी।

गैस ग्रिड परियोजना के लिए मंत्रालय ने प्रदान की 9000 करोड़ रुपये की स्वीकृति

आपको बता दें कि रूस ने दस वर्ष पहले इंडियन आर्मी के लिए AK-47 राइफल के नए वर्जन देने की पेशकश की थी। उस वक़्त दोनों देशों के बीच AK–103 राइफल पर चर्चा हुई थी लेकिन डील फिक्स नहीं हो पायी थी। अब भारत सरकार और रूस के मध्य 2018 का मॉडल AK–203 पर सहमति बन गई है और अब ये डील फिक्स हो गई है। बताया जाता है कि AK सीरीज की यह सर्वाधिक खतरनाक राइफल है। अब भारतीय सेना को ये राइफल्स मिलने से और अधिक सशक्त हो जाएगी।

खबरें और भी:-

कुंबले के हाथों आईसीसी की कमान, फिर अध्यक्ष नियुक्त

नेशनल इंस्टीट्युट ऑफ ओशियनोग्राफी में वैकेंसी, जल्द से जल्द करें अप्लाई

हैदराबाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, यात्रियों की ली जा रही गहन तलाशी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -